Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची पहाड़ी मंदिर, लुगुबुरु और मरांगबुरु का विकास कार्य जल्द शुरू करें : मुख्यमंत्री
    झारखंड

    रांची पहाड़ी मंदिर, लुगुबुरु और मरांगबुरु का विकास कार्य जल्द शुरू करें : मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीएम ने पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद और युवा कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासी धर्मावलंबियों के आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु तथा मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द से जल्द विकसित किया जाए. पर्यटन विभाग के पदाधिकारी जल्द से जल्द इसे लेकर एक बेहतर डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें. सीएम ने कहा कि रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर का सम्पूर्ण विकास जरूरी है. राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी मंदिर में रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, इसके लिए फीजिबिलिटी वेरीफिकेशन भी हुई थी, पदाधिकारी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द मंगाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें. पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए जो भी रोड में तैयार किया गया है, उस पर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें.

    रजरप्पा को बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए तैयार करें डीपीआर

    सीएम ने कहा कि झारखंड के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए हमें क्या कार्य करने की जरूरत है इस पर एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा. राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं. इन बहुआयामी पर्यटन संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इनका विकास होना बहुत ही आवश्यक है. कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड भ्रमण पर जो भी पर्यटक आते हैं वे यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर वापस जाएं, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बन सके. उन्होंने रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा को बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया.

    दूसरे राज्य के टूरिस्ट प्लेस का अध्ययन कर बनायें योजनाएं

    चंपई सोरेन ने कहा कि हुंडरू फॉल का रिनोवेशन तथा वहां के गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाएं. कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित वैसे सभी पर्यटन स्थल जिसे विकसित किया जाना है, उन स्थलों की कार्य प्रगति में शिथिलता न बरतें बल्कि तेज गति से कार्य करते हुए सभी काम ससमय सम्पन्न करें. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि राज्य के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विकसित करने में अगर जरूरत पड़े तो दूसरे राज्यों के टूरिज्म प्लेस का स्टडी करें.

    सरना धर्म स्थलों को भी प्रतिबद्धता के साथ विकसित करें

    सीएम ने पदाधिकारियों को कोल्हान के सेरेंगदाघाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया. कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आदिवासी धर्मावलंबियों के सरना स्थल का परिभ्रमण कराना भी सुनिश्चित की जाए. कहा कि भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल तथा उलिहातू शहीद स्थल को प्राथमिकता के साथ डेवलप करें. यह सभी स्थल झारखंड का महत्वपूर्ण विरासत है. इन स्थलों को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

    सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन, रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाएं

    बैठक में पदाधिकारियों ने सीएम को बताया कि राज्य में अभी तक 27 हजार 248 सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 11 हजार से अधिक क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अब कोऑपरेटिव के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाएगा जिससे कार्य में तेजी लाई जा सकेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा निबंधन कार्य को सरल बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

    पहाड़ी मंदिर मरांगबुरु मुख्यमंत्री रांची लुगुबुरु विकास कार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूनिवर्सिटी के अकाउंट से ₹120 करोड़ उड़ाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामला का खुलासा
    Next Article 2 घंटे तक जियो का नेटवर्क डाउन, यूजर्स हुए परेशान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : कुत्ते के मुंह में दिखा नवजात का शव, दो अस्पताल सील

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कुत्ते के मुंह में दिखा नवजात का शव, दो अस्पताल सील

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.