Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 6:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    गिरिडीह

    मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजूल हसन के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने शरीयत कानून को भारतीय संविधान से ऊपर बताया है। सोमवार को गिरिडीह में मीडिया से बातचीत के दरम्यान मरांडी ने कहा कि बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है, जिसका प्रकटीकरण हफीजूल हसन की जुबान से प्रकट हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन को बर्खास्त करना चाहिए।

    बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी और झामुमो से सवालिया लहजे में पूछा कि वे बताएं कि हफीजूल हसन के बयान से पार्टी सहमत है या असहमत। उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन की बर्खास्तगी नहीं होती है तो यह माना जाएगा कि इंडी गठबंधन के लोग मंत्री हफीजूल हसन के बयान से सहमत हैं। और संविधान के पालन का केवल नाटक करते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में आकंठ डूबा इंडी गठबंधन शरिया के आधार पर देश चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो हिंदू समाज के पर्व त्यौहार में जो पत्थरबाजी होती है, तनाव होते हैं यह तुष्टिकरण नीति को इंडी गठबंधन की सत्ता के द्वारा ऐसे संविधान विरोधियों के संरक्षण का परिणाम है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। पूरे प्रदेश में पार्टी आंदोलन करेगी। जनता को जानना चाहिए कि कांग्रेस, झामुमो के लोग संविधान से नहीं शरीयत से देश और प्रदेश को चलाना चाहते हैं।

    Also Read : संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव

    Chief Minister should remove Minister Hafizul Hasan from the cabinet: Babulal Marandi बाबूलाल मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात सुजीत सिन्हा का गुर्गा चढ़ा पलामू पुलिस के हत्थे
    Next Article कुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ

    Related Posts

    जामताड़ा

    केंद्र सरकार बनी है वोट चोरी से : मिथिलेश ठाकुर

    September 18, 2025
    झारखंड

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची DC का सख्त निर्देश- श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा

    September 18, 2025
    Latest Posts

    केंद्र सरकार बनी है वोट चोरी से : मिथिलेश ठाकुर

    September 18, 2025

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम मेडल रेस से बाहर

    September 18, 2025

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची DC का सख्त निर्देश- श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.