Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 3:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»परिवार संग मां छिन्नमस्तिके के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद
    झारखंड

    परिवार संग मां छिन्नमस्तिके के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों संग पूजा-अर्चना की। जारियों के सहयोग से माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की।

    इस दौरान उनके संग पत्नी कल्पना सोरेन के अलावा वर्तमान राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम शिबू सोरेन, माता रूपा सोरेन, विधायक सीता सोरेन और अन्य परिजन भी उनके साथ थे। रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। मंदिर में पूजा अर्चना के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के कल्याण के लिए देवी से कामना की।

    पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री ने कहा कि संयोग से उनके जन्मस्थली वाले जिले में माता छिन्नमस्तिका का मंदिर भी है। माता का आशीर्वाद सदा उनके परिजनों को मिलता रहा है। ऐसे में नव वर्ष के मौके पर वे परिजनों संग मंदिर आए। राज्य के सभी लोगों की बेहतरी के लिए नव वर्ष मंगलमयी हो, इसकी कामना की। नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। मैंने आज यहां मां छिन्नमस्तिका से राज्य वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

    vidh

    मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। चितरपुर के रजरप्पा मोड़ से लेकर रजरप्पा मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से हावड़ा की दूरी होगी कम, महज चार घंटे 55 मिनट में अब पूरी करेंगे सफर
    Next Article नए साल पर रिकॉर्डतोड़ शराब बिक्री, झारखंड में 45 करोड़ के छलके जाम

    Related Posts

    जमशेदपुर

    डूरंड कप 2025 का हुआ आयोजन, राज्यपाल पहुचें XLRI

    July 7, 2025
    चाईबासा

    बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौ’त, परिवारों में पसरा मातम

    July 7, 2025
    झारखंड

    औचक निरीक्षण को आए शिक्षा पदाधिकारी, फिर रुक गया BEEO सहित सभी कर्मियों का वेतन…

    July 7, 2025
    Latest Posts

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    July 7, 2025

    डूरंड कप 2025 का हुआ आयोजन, राज्यपाल पहुचें XLRI

    July 7, 2025

    बाइक और पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौ’त, परिवारों में पसरा मातम

    July 7, 2025

    औचक निरीक्षण को आए शिक्षा पदाधिकारी, फिर रुक गया BEEO सहित सभी कर्मियों का वेतन…

    July 7, 2025

    बेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूल बस, फिर…

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.