Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, गुरुजी और उनके बेटे को जब-जब सत्ता मिली, सिर्फ मुद्रा मोचन में लगे रहे
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, गुरुजी और उनके बेटे को जब-जब सत्ता मिली, सिर्फ मुद्रा मोचन में लगे रहे

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • मुख्यमंत्री ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में कोल्हान प्रमंडल के गोईलकेरा में जनसभा की

    रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के गुरुजी तीन बार और उनका बेटा मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने कोल्हान की खनिज संपदा को अन्य राज्यों व विदशों में बेचने का काम किया। कोल्हान का विकास तो नहीं किया, लेकिन खुद के विकास में पीछे नहीं रहे। उनकी नीयत यहां के खनिज को बेचकर खुद अमीर बनने की रही। जब-जब इनको सत्ता मिली, ये मुद्रा मोचन में लगे रहे। बालू तक बेच दिया। कानून का उल्लंघन कर सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदकर जमींदार बन गए।
    रविवार को मुख्यमंत्री दास कोल्हान प्रमंडल के गोईलकेरा में आयोजित जन सभा को संबोधित कर रहे थे। ये कहते हैं कि भाजपा जमीन छीन लेगी लेकिन आपकी जमीन रघुवर दास के रहते कोई नहीं छीन सकता। चुनाव आ रहा है ये आएंगे। आप उनसे पूछियेगा कि आप भी मुख्यमंत्री बने और आपका बेटा भी तो फिर क्यों कोल्हान का विकास नहीं किया। इन्हें आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का फिक्र नहीं रहा।
    रघुवर दास ने कहा कि जेएमएम एक पार्टी है जो आंदोलकारियों के नाम पर राजनीति कर सत्ता में काबिज तो होती है, लेकिन शहीदों को भूल जाती है। इन्हें इतिहास माफ नहीं करेगा। उन्होंने वीरेंद्र मांझी को भी भुला दिया, लेकिन भाजपा की सरकार 2014 के बाद आंदोलकारियों को सम्मान देने का काम किया। यह हमारा सौभाग्य रहा। हम सत्ता में सेवा करने की भावना से आये हैं। यहां आपने जेएमएम का विधायक बनाया, लेकिन वो मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा सके। आप यहां कमल खिलाएं, विकास स्वतः आएगा। कोल्हान का विकास आप चाहते हैं तो कोल्हान को जेएमएम से मुक्त करें।
    धन्यवाद युवाओं आपने विकास की राजनीति को समझा
    मुख्यमंत्री दास ने गोईलकेरा के उन सैकड़ों युवाओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने जेएमएम को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। आपने बताया कि भाजपा की सरकार में आपके घर तक बिजली और गांव-गांव सड़क बनी। हम विकास की राजनीति करने वाली भाजपा में शामिल होकर गौरवान्वित हैं। रघुवर दास ने बताया कि युवाओं ने मांग की है कि गोईलकेरा-गुदड़ी सड़क का निर्माण करवा दें। आप सभी आश्वस्त रहें। जल्द सड़क का निर्माण होगा। 14 वर्ष तक राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विकास बाधित रहा लेकिन 2014 के बाद स्थिर और मजबूत सरकार रही। हमने राज्य के विकास और जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का पूर्ण प्रयास किया है।

    #Online news Latest news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष को दी चुनौती- दम है तो घोषणापत्र में लिखें 370 लागू करेंगे
    Next Article रांची : नक्सलियों ने दीवार पर लिखकर दी चेतावनी, ऑपरेशन ग्रीनहंट व सरेंडर नीति बन्द करने को कहा

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.