Patna : देशभर की तरह बिहार में भी दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद रावण दहन की परंपरा जारी रही। पटना के गांधी मैदान में इस बार 80 फीट ऊंचा रावण बनाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विशाल रावण का वध किया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे। बारिश के कारण मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही रावण का सिर टूट गया था, लेकिन कार्यक्रम फिर भी जारी रहा।
छपरा में मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए रावण दहन समय से पहले किया गया। यहां राम ने 55 फीट ऊंचे रावण का वध किया। गयाजी में भी रावण का वध उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बक्सर में 45 फीट के रावण और मेघनाथ के पुतलों का एक साथ दहन किया गया। वहीं, औरंगाबाद के गांधी मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला बनाया गया है, जिसका दहन शाम सवा छह बजे किया जाएगा। समस्तीपुर जिले के हाउसिंग बोर्ड मैदान में भी रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार यहां 70 फीट का रावण, 45 फीट का मेघनाथ और 40 फीट का कुंभकरण बनाया गया है। बिहार में इस बार भी बारिश के बावजूद दशहरा उत्सव में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।
Also Read : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, अजनबी शख्स पहुंचा करीब
