Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना : पेंशन की छोटी राशि से रांची की महिलाओं ने रचा आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण…
    झारखंड

    मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना : पेंशन की छोटी राशि से रांची की महिलाओं ने रचा आत्मनिर्भरता का बड़ा उदाहरण…

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read79
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: रांची की करमटोली की महिलाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि मजबूत इच्छाशक्ति से छोटी-सी मदद भी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है। मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना और विधवा पेंशन योजना से मिली राशि को उन्होंने सिर्फ खर्च करने के बजाय उसे आत्मनिर्भरता और रोजगार का जरिया बना लिया।

    इन महिलाओं ने छह महीने तक मिलने वाली मईया सम्मान योजना की 2500 रुपये मासिक राशि और विधवा पेंशन की 1000 रुपये प्रति माह की रकम को जोड़कर एक छोटी पूंजी तैयार की। इस पैसे को खर्च करने के बजाय उन्होंने कुम्हारों से दीये खरीदकर उन्हें सजाने और बेचने की योजना बनाई। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के लिए उन्होंने पारंपरिक रंगों और डिजाइनों से साधारण दीयों को आकर्षक रूप दिया, जिससे इनकी बाजार में अच्छी मांग बनने लगी।

    धीरे-धीरे इन दीयों की बिक्री इतनी बढ़ी कि महिलाएं घर-घर जाकर भी इन्हें बेचने लगीं। लोगों की सराहना से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने मिलकर एक स्व-सहायता समूह बना लिया। अब इस समूह से दर्जनों महिलाएं जुड़ चुकी हैं, जो सिर्फ दीये ही नहीं बल्कि हैंडक्राफ्ट गिफ्ट आइटम, लिफाफे, पेपर फाइल और ठोंगे जैसी चीजें भी बना रही हैं।

    ग्राहकों की बढ़ती मांग के चलते कई महिलाओं ने अपने घरों में ही काम शुरू कर दिया है। अब उनके उत्पाद सिर्फ मोहल्ले तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। स्थानीय दुकानदार भी उनसे बड़ी मात्रा में सामान खरीद रहे हैं।

    समूह का नेतृत्व कर रहीं शीला लिंडा कहती हैं कि अगर इच्छा शक्ति हो, तो छोटी राशि भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने छह महीने की राशि को जमा कर दीये खरीदे और अन्य महिलाओं को उन्हें सजाने का काम दिया। आज न केवल उन्हें लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं, बल्कि जुड़ी हुई महिलाओं को भी रोजाना मेहनताना मिलता है।

    वहीं बसंती मूटकुंवर बताती हैं कि पहले पेंशन से घर चलाना मुश्किल था, लेकिन अब वही पेंशन उनकी कमाई का जरिया बन गई है। संस्था से जुड़ने के बाद न सिर्फ आमदनी बढ़ी है, बल्कि समाज में भी सम्मान और पहचान मिली है। अब ये महिलाएं खुद आत्मनिर्भर हैं और दूसरों को भी रोजगार का अवसर दे रही हैं।

    Diya Making government schemes Handicrafts jharkhand Local Business Maiya Samman Yojana ranchi Rural Entrepreneurship Self Help Group Self-Reliance success story Widow Pension Scheme Women Employment women empowerment
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 19.95 लाख रुपये बरामद
    Next Article धनबाद में सड़क पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, कुड़मी को एसटी/एससी में शामिल करने का किया विरोध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.