Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 4:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने किया जैप -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों का उद्घाटन
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने किया जैप -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा। इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है इसी खुशी में हमसब यहां आज एकत्रित हुए हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर वातावरण अगर हमारे इर्द-गिर्द अथवा आस-पास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हमसभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं। जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है। राजधानी रांची के बीचो-बीच अवस्थित है।

    इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं। पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नई पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है। नए आगंतुक जो यहां आएंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे। जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहीं।

    राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों के आधारभूत संरचनाओं को संवारेंगे

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची स्थित जैप-1 परिसर ही नहीं बल्कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसर चाहे वे परिसर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ही क्यों न अवस्थित हैं, राज्य सरकार इन सभी परिसरों का जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। पानी, शौचालय, ठहरने के लिए कमरों की सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से इन परिसरों को जोड़ा जाएगा ताकि हमारे पुलिस बल के जवानों को किसी प्रकार की परेशानी ड्यूटी के दौरान न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हमारे पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए।

    पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है। राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में हमारी सरकार पुलिस कर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी। पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

    vidh

    झारखंड काफी खूबसूरत राज्य

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। कुछ कमियों की वजह से यहां के लोग इस राज्य की खूबसूरती का आनंद नही ले पा रहे हैं। इस खूबसूरत राज्य में लोगों को एक बेहतर माहौल मिले यह हमारी सोच है। झारखंड को बेहतर दिशा देने में हमारे पुलिस बल के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। राज्य पुलिस बल के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने का काम कर दिखाया है। राज्य की जनता की सुरक्षा, राज्य में अमन-चैन और शांति का माहौल बनाए रखने में बड़ी संख्या में हमारे पुलिस के जवान तत्परता के साथ तैनात रहते हैं। राज्य सरकार का दायित्व है कि जिस बड़ी समूह की वजह से राज्य सुरक्षित है उस समूह के उत्साह, उमंग और मनोबल को हम सदैव ऊंचा रखने का प्रयास करें।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया।

    मौके पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित किया गया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि० रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई।

    इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल श्री अनिल पालटा, एडीजी जैप श्री प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : नक्सल अभियान के दौरान तुम्बाहाका जंगल में आईईडी विस्फोट, कोबरा का 2 जवान घायल
    Next Article रांची: सुप्रीम कोर्ट से कांके विधायक समरीलाल को झटका

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.