रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और उपस्थिति के अलावा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने यहां इलाज करा रहे मरीजों से भी बात कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है. मरीजों को इसका सुगमता से पूरा लाभ मिले, यह अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे. उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल, व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

