रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोमिया के तीसरी फुटबॉल मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा की. उन्होंने सभा मे उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबों के सहयोग से राज्य में फिर से एक बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है. उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष के लोगो पर जमकर निशाना साधा, और कहा कि हमारी सरकार कोरोना काल मे लाचार बेसहारों लोगो की सहारा बनने का काम की थी. वहीं एनडीए के लोगो ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था. कहा कि आज हमारी सरकार ने मईया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को सम्मान देने का काम की है. जो एनडीए के लोगो को कांटें की तरह चुभ रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी 20 नवम्बर को तीर धनुष छाप पर बटम दबाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद को भारी मतों से जिताकर, फिर से एक बार इंडिया गठबंधन की सरकार को राज्य में स्थापित करने का काम करें.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोमिया में चुनावी सभा को किया सम्बोधित

Oplus_131072
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

