Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 2:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत ने सिमडेगा को 101.590 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, 79 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत ने सिमडेगा को 101.590 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, 79 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: 11वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन करने सीएम हेमंत सोरेन सिमडेगा पहुंचे. जहां सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. हॉकी चैंपियनशिप के उद्घाटन के बाद सीएम ने सिमडेगा को कई बड़ी सौगात भी दी. साथ ही 79 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चौपर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में उतरा. जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे. जहां उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर स्टेडियम निर्माण की नींव रखी. उसके बाद सीए पार्वती शर्मा महाविद्यालय परिसर पहुंचे. जहां उन्होंने 3 कोविड टीकाकरण वैन और 2 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही 3 पावर टिलर, मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जिले को बड़ी सौगात के तौर पर 101.590 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. वहीं महिला समूह के बीच परिसंपत्ति का वितरण और 79 लोगों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा.

    सीएम हेमंत ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
    सीएम हेमंत ने एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम मैदान में सभी राज्यों से आए टीमों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी. उसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. वहीं मंच पर पहुंचे सीएम सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सिमडेगा के लिए यह बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन है. जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

    एक साल में दो बार सिमडेगा गए सीएम
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी के प्रति यहां के खिलाड़ी और लोगों का जुनून ही है जिसके कारण 1 साल के भीतर दो बार सिमडेगा आना पड़ा. पहले सब जूनियर और फिर जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. जिले में एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के निर्माण हो जाने से खिलाड़ियों को और भी बेहतर प्रैक्टिस करने और अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा. यहां राष्ट्रीय के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का भी आयोजन किया जा सकेगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड ने तमिलनाडु को 8-1 से हराया
    Next Article झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, मनीषा रानी तिर्की और आकाश पंडित बने चैंपियन

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरुजी का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं : शाहिद इक़बाल

    August 5, 2025
    झारखंड

    गुरुजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हुए भावुक, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की छलकी आंखें…

    August 5, 2025
    झारखंड

    विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थगित, मोरहाबादी मैदान से हटाए जा रहे टेंट

    August 5, 2025
    Latest Posts

    उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई घर मलबे में दबे

    August 5, 2025

    दिशोम गुरुजी का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं : शाहिद इक़बाल

    August 5, 2025

    गुरुजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हुए भावुक, पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की छलकी आंखें…

    August 5, 2025

    विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थगित, मोरहाबादी मैदान से हटाए जा रहे टेंट

    August 5, 2025

    प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.