Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रन फॉर डेमोक्रेसी में दौड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कहा- एक-दूसरे को मतदान के प्रति करें जागरूक
    झारखंड

    रन फॉर डेमोक्रेसी में दौड़े मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, कहा- एक-दूसरे को मतदान के प्रति करें जागरूक

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रविवार (21 अप्रैल) को रन फॉर डेमोक्रेसी (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया. रांची के मोरहाबादी मैदान से मिनी मैराथन की शुरुआत हुई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के.रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड संदीप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त, रांची दिनेश कुमार यादव, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र, राज्य स्वीप नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की.

    सीईओ के रवि कुमार के साथ पदाधिकारियों ने लगायी दौड़

    मिनी मैराथन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के.रवि कुमार के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी. उन्होंने मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाएं. मतदान करने से देश मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है. रवि कुमार ने कहा कि हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करें. पूरे परिवार के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सरकारी तथा निजी संस्थानों में सवैतनिक अवकाश भी रहेगा, इसका सार्थक उपयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है.

    पवन और ममता ने हासिल किया पहला स्थान

    मैराथन में शामिल युवाओं ने मोरहाबादी मैदान के चारों ओर तीन चक्कर लगाया. पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम, विकेश कुमार ने द्वितीय तथा अनूप उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. महिला वर्ग में ममता कुमारी को पहला, नीता कुमारी को दूसरा तथा शीतल कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. विजेताओं को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार, एडिशनल सीईओ संदीप सिंह, डीआईजी अनूप बिरथरे ने पुरस्कृत किया.

    रन फॉर डेमोक्रेसी के बाद मोरहाबादी मैदान में डीजे इवेंट का भी आयोजन किया गया. जिसमें मतदाता जागरूकता से संबंधित गीतों एवं धुनों पर युवा जमकर झूमे.

    ये भी पढ़ें : उलगुलान न्याय महारैली में हंगामा, कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां

    Chief Electoral Officer elections jharkhand Johar Live Lok Sabha elections Run for Democracy Trending News चुनाव जोहार लाइव झारखंड ट्रेंडिंग खबर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रन फॉर डेमोक्रेसी लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के तीन जमाई, ईडी, आईटी और सीबीआई: तेजस्वी यादव
    Next Article पुलिस की छापेमारी में 22 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, एक युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.