Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी पहुंचे निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने, चेक पोस्ट पर सुस्ती देख हुए नाराज
    झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी खूंटी पहुंचे निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने, चेक पोस्ट पर सुस्ती देख हुए नाराज

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार ने मंगलवार को खूंटी जिले में निर्वाचन की तैयारी सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं घर-घर वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण की प्रगति का जायजा लिया. एक चेक पोस्ट पर व्यवस्था देख वह नाराज हो गए और सभी को एक्टिव रहने को कहा. उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा अब तक संपन्न के साथ किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली. वहीं कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा निर्वाचन में कार्यरत बीएलओ को इंसेंटिव का प्रावधान है. लेकिन, खराब प्रदर्शन अथवा कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को इंसेंटिव से वंचित रखा जाएगा. उन्होंने सभी बीएलओ को अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं ससमय निर्वाचन कार्य पूर्ण करने को कहा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी के पिपरा टोली बेलाहाथी रोड जाकर मतदाताओं के बीच बीएलओ द्वारा वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के वितरण की जानकारी ली. साथ ही उनके द्वारा भरे गये प्रपत्रों का अवलोकन किया.

    बीएलओ से की मुलाकात

    उन्होंने खूँटी जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्रा रोड स्थित मतदान केंद्रों पर बीएलओ से मुलाकात की एवं लोकसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. इसके अलावा उन्होंने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स), खूंटी एवं सामुदायिक भवन नामकोम स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अब्सेंट/शिफ्टेड/डेथ सूची, वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप, मतदान केन्द्र जागरूकता समूह की अद्यतन जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने 3 मई तक सभी मतदाताओं के बीच वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरण पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वरीय पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य की तैयारी में गति लाने को कहा.

    वाहनों पर नजर रखने का निर्देश

    इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खूंटी जिले के कालामाटी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात जवानों एवं दंडाधिकारी की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए वाहनों के आवागमन पर पैनी नज़र रखने, वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. मौके पर खूंटी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी आदि मौजूद थे.

     

     

    के रवि कुमार खूंटी जिला चेक पोस्ट जायजा जोहार लाइव तैयारी नाराज मंगलवार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रांची सुस्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया दाखिल, केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद
    Next Article ठेकेदार शक्ति सिंह हत्याकांड में संदीप थापा समेत 6 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.