Dumka : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दुमका आगमन पर डीसी अभिजीत सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दुमका पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा वासुकीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा वासुकीनाथ से देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके आगमन से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।

Also Read : झारखंड में ठंड और कोहरे का कहर, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी


