Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मतदान से पहले जांच लें पहचान पत्र, आयोग ने जारी की गाइडलाइन
    झारखंड

    मतदान से पहले जांच लें पहचान पत्र, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रांची जिला अंतर्गत नगर निगम चुनाव 23 फरवरी 2026 को मतदान कराए जाएगें। प्रशासन ने इसे लेकर सभी जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

    वोट डालने से पहले पहचान जरूरी

    आयोग ने साफ किया है कि मतदान के दौरान हर मतदाता की पहचान सही तरीके से होनी चाहिए। इसलिए वोट देने के लिए पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य रहेगा। अगर कोई मतदाता बिना वैध पहचान पत्र के बूथ पर पहुंचता है तो उसे मतदान करने में परेशानी हो सकती है।

    ये दस्तावेज होंगे मान्य

    नगर निगम चुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने 12 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया है। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र (EPIC) दिखाकर वोट दे सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची भी मान्य होगी। पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस को भी पहचान के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र भी मान्य दस्तावेजों में शामिल है। वहीं बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड) और आधार कार्ड भी पहचान के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR), मनरेगा के तहत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट कार्ड) और फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज भी आयोग द्वारा मान्य किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाताओं को इनमें से कम से कम एक दस्तावेज मतदान केंद्र पर अपने साथ लाना अनिवार्य होगा, तभी वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

    मतदाताओं से अपील

    प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन समय से पहले अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। खासकर जिनके पास मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं है, वे ऊपर बताए गए अन्य मान्य दस्तावेज जरूर साथ लेकर आएं।

    प्रशासन अलर्ट मोड में

    रांची नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

    Also Read : कोडरमा घाटी में इथेनॉल टैंकर पलटा, NH 20 पर लगा लंबा जाम

    23 February voting 23 फरवरी मतदान Aadhar Card Election Guidelines EPIC card EPIC कार्ड Municipal Corporation Election Jharkhand PAN card Ranchi Municipal Corporation Election 2026 Ranchi Voting State Election Commission Jharkhand voter ID card Voter ID Mandatory Voting Documents आधार कार्ड चुनाव गाइडलाइन नगर निगम चुनाव झारखंड पैन कार्ड मतदाता पहचान पत्र मतदान दस्तावेज रांची नगर निगम चुनाव 2026 रांची वोटिंग राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड वोटर आईडी अनिवार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंतरिक सुरक्षा -11 की बैठक झारखंड में सम्पन्न, संयुक्त सचिव ने कहा- नए कानून के तहत समयबद्ध जांच पर फोकस
    Next Article स्कूल पहुंचकर DC ने परखी पढ़ाई की हकीकत : बच्चों से की बातचीत, शिक्षकों को दिये निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.