Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गहने चोरी मामला में जेल भेजे गए आरोपियों पर चार्जशीट आज, सिमडेगा SP पर कार्रवाई की अनुशंसा
    झारखंड

    गहने चोरी मामला में जेल भेजे गए आरोपियों पर चार्जशीट आज, सिमडेगा SP पर कार्रवाई की अनुशंसा

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः सिमडेगा एसपी शम्स तबरेज की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. चोरी के गहने गायब करने के मामले में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी की जांच रिपोर्ट और डीआईजी रांची की रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दी है. इस मामले में गृह विभाग को अब विभागीय कार्रवाई पर फैसला लेना है. वहीं मामले में जेल भेजे गए आरोपियों पर आज चार्जशीट दायर होगी.

    आज दर्ज होगी आरोपियों पर चार्जशीट

    सीआईडी के द्वारा रायपुर से चोरी की चांदी की बांसजोर में बरामदगी के मामले में पूर्व में सिमडेगा पुलिस के द्वारा जेल भेजे गए चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी. सीआईडी के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों को जेल भेजने के 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दायर करना अनिवार्य है. ऐसे में सीआईडी आज चार आरोपियों पर चार्जशीट दायर करेगी.

    सीआईडी से मांगी गई थी रिपोर्ट

    झारखंड पुलिस मुख्यालय ने चोरी की चांदी को पुलिसकर्मियों के द्वारा खपाने और फिर इसी मामले में आरोपी दारोगा और एसपी की कथित बाचतीत के ऑडियो वायरल होने के मामले में सीआईडी से रिपोर्ट मांगी थी. सीआईडी ने इस संबंध में मंगलवार को रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी थी. पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी की जांच रिपोर्ट व डीआईजी रांची की रिपोर्ट गृह विभाग को भेज दिया। इस मामले में गृह विभाग को अब विभागीय कार्रवाई पर फैसला लेना है।

    कार्रवाई हुई तो एसपी नहीं बन पाएंगे डीआईजी

    शम्स तबरेज 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 2008 बैच के आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन 2022 में होना है, ऐसे में अगर उन पर कार्रवाई होती है तो उनका डीआईजी बनने का सपना अधूरा ही रह जाएगा. अगर शम्स तबरेज पर विभागीय कार्रवाई चली तो उनका प्रमोशन डीआईजी रैंक में नहीं हो पाएगा.

    ऑडियो वायरल होने के बाद विवादों में आए एसपी

    पूरे मामले में आरोपी एसआई आशीष कुमार के भाई ने सीआईडी और राज्य के आला अधिकारियों को एसपी शम्स तबरेज और आशीष कुमार के बातचीत की एक कथित ऑडियो दी थी. इस ऑडियो में एसपी के द्वारा एफआईआर करने और कुछ हटाने का निर्देश दिया गया है. माना जा रहा है कि ऑडियो में सिमडेगा एसपी के द्वारा ही थानेदार को निर्देश दिया गया था कि वह बरामद जेवर में से कोई हटा ले. एसपी के आदेश पर ही थानेदार ने जेवर गायब किए थे. सिमडेगा एसपी पर थानेदार आशीष कुमार के परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसऊदी अरब में ओमीक्रोन कोविड वेरिएंट का पहला मामला सामने आया
    Next Article RIMS से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, सोमवार से थी लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.