Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 2:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
    देश

    भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dehradun : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मीडिया को बताया कि खराब मौसम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

    प्रशासन ने राहत दल किए तैनात

    भारी बारिश से सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते यात्रा को जारी रखना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और राहत व बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है। ये दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मौसम ठीक होने तक यात्रा न शुरू करें। आयुक्त ने कहा कि मौसम और सड़कों की स्थिति की समीक्षा के बाद सोमवार को यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

    बादल फटने से मची तबाही, रेड अलर्ट जारी

    रविवार सुबह उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में बादल फटने की घटना में कई श्रमिक लापता हो गए। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में भारी बारिश से लेबर कैंप में भूस्खलन हुआ। SDRF, NDRF और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। CM पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और सभी के सुरक्षित होने की कामना की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड में भारी से अति भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है।

    Also Read : सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Also Read : झारखंड के इन पांच मेडिकल कॉलेजों को मिली MBBS सीटों की मंजूरी

    Bad Weather Char Dham Yatra Char Dham Yatra 2025 Garhwal Commissioner heavy rainfall hilly region landslide Pilgrimage traveler safety Uttarakhand Uttarakhand News Vinay Shankar Pandey Weather Alert weather disaster yatra halted उत्तराखंड उत्तराखंड समाचार खराब मौसम गढ़वाल आयुक्त चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा 2025 तीर्थ यात्रा पहाड़ी क्षेत्र भारी बारिश भूस्खलन मौसम अलर्ट मौसम आपदा यात्रा रोक यात्री सुरक्षा विनय शंकर पांडेय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, 162 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
    Next Article शौच के लिए निकले व्यक्ति को हाथी ने कुचला, मौके पर ही मौ’त

    Related Posts

    देश

    AIIMS CRE-4 भर्ती: 1386 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 15, 2025
    देश

    भाजपा नेता आरके सिंह पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

    November 15, 2025
    देश

    पीएम मोदी गुजरात दौरे पर: अंत्रोली में बुलेट ट्रेन स्टेशन का लिया जायजा

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.