Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 4:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारी बारिश के कारण चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित…
    देश

    भारी बारिश के कारण चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने यात्राओं को रोकने का निर्णय लिया।

    चारधाम यात्रा उत्तराखंड के चार प्रमुख धामों—यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ—के दर्शन के लिए की जाती है। हर साल अप्रैल-मई में कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर में कपाट बंद होने पर इसका समापन होता है। श्रद्धालु इस यात्रा को पवित्र मानते हैं और इसे मोक्षदायिनी माना जाता है।

    इस साल यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुले थे और 2 नवंबर को बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुले थे और 15 नवंबर को बंद होंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुले थे और 18 नवंबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे और अक्टूबर में बंद होंगे।

    फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 सितंबर तक यात्रा रोक दी है, हालांकि कपाट निर्धारित तिथियों पर ही बंद किए जाएंगे।

    Badrinath Char Dham Yatra Gangotri Hemkund Sahib IMD Kedarnath orange alert red alert Uttarakhand News Uttarakhand Weather Yamunotri
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायल-112 के ASI एजाज खां को SSP ने किया निलंबित… जानें क्यों
    Next Article रांची में BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज!… कांग्रेस भवन का करने जा रही थीं घेराव

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सोना और चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कितना हो गया रेट… जानें

    September 1, 2025
    देश

    अगस्त में GST का रिकॉर्ड, 1.86 लाख करोड़ की वसूली, सरकार की आय में बढ़ोतरी…

    September 1, 2025
    देश

    अफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 

    September 1, 2025
    Latest Posts

    डुमरिया में विवाद के बाद अधेड़ की ह’त्या, पुलिस ने दर्ज की 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी…

    September 1, 2025

    सोना और चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कितना हो गया रेट… जानें

    September 1, 2025

    अगस्त में GST का रिकॉर्ड, 1.86 लाख करोड़ की वसूली, सरकार की आय में बढ़ोतरी…

    September 1, 2025

    दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण, कब और कहां… जानें

    September 1, 2025

    अफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.