Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहबाद गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब वरमाला की रस्म से पहले दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शादी समारोह में कुछ समय के लिए तनाव और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

    बदडीहा गप्पई गांव से आई थी बारात

    जानकारी के अनुसार, बारात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा गप्पई गांव से बेरहबाद गांव पहुंची थी। शुरुआत में स्वागत और अन्य शादी की रस्में शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुईं। इसके बाद वरमाला की तैयारी चल रही थी।

    मंच पर जाने को लेकर हुआ विवाद

    बताया जाता है कि वरमाला के मंच पर जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। लड़की पक्ष की ओर से कहा गया कि दूल्हे के साथ मंच पर केवल पांच लोग ही जाएंगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे और शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    मारपीट में चार लोग घायल

    इस मारपीट में गप्पई गांव के चार युवक घायल हुए हैं। घायलों में कमल दास (35 वर्ष), कारु दास (24 वर्ष), दलेश्वर दास (21 वर्ष) और सनोज कुमार दास (29 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायल बदडीहा गप्पई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति

    घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और विवाद की वजह की जांच कर रही है।

    Also Read : शादी में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल; मातम में बदली खुशियां

    4 injured 4 घायल Chaos Erupts in Giridih Before *Varmala* Ceremony; Sticks and Batons Fly खूब चले लाठी-डंडे गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेघालय हनीमून मर्डर केस: 320 दिन बाद मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, कोर्ट ने बताई ये वजह
    Next Article पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.