Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 11:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»दीपावली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    जमशेदपुर

    दीपावली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : दीपावली के मौके पर शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए जमशेदपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने विशेष ट्रैफिक योजना बनाई है। यह योजना 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, धनतेरस (18 और 19 अक्टूबर) को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह, दीपावली के दिन 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से लेकर 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक भी बसों के अलावा किसी भारी वाहन को शहर में प्रवेश या संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    यह ट्रैफिक एडवाइजरी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के संयुक्त निर्देश पर शुक्रवार को जारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों और मुख्य सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में भारी वाहनों का प्रवेश रोकना आवश्यक है ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

    ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि त्योहार के समय शहरवासी प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सड़कों पर अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें, ताकि दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके। साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमित मार्गों पर ही वाहन चलाएं, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें और आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम या ट्रैफिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    Also Read : जमशेदपुर के डीसी लाउंज तोड़फोड़ मामले का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Changes in traffic arrangements for Diwali movement of heavy vehicles banned जमशेदपुर दीपावली पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वदेशी अभियान के तहत भाजपा नेत्री ने महिलाओं के बीच बांटे मिट्टी के दीये
    Next Article इनवेस्टमेंट के नाम पर 8.36 करोड़ की ठगी, झारखंड CID ने मध्य प्रदेश से पकड़ा एक साइबर अपराधी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आ’ग, मची अफरा-तफरी

    October 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची

    October 18, 2025
    झारखंड

    नेतरहाट विद्यालय में अनुबंध शिक्षक भर्ती पर रोक, निदेशक ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    October 18, 2025
    Latest Posts

    पंजाब से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आ’ग, मची अफरा-तफरी

    October 18, 2025

    ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

    October 18, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची

    October 18, 2025

    नेतरहाट विद्यालय में अनुबंध शिक्षक भर्ती पर रोक, निदेशक ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    October 18, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव : PM मोदी चार चरणों में करेंगे 12 जनसभाएं

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.