रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज सरायकेला सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. नामांकन से पहले उन्होंने अपने माता-पिता की तस्वीर को नमन किया और जिलिंगगोड़ा गांव में पूजा अर्चना की. आज झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का अंतिम दिन है. चंपाई सोरेन के नामांकन में झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी शामिल होंगे. इस दिन झामुमो के प्रत्याशी गणेश महली और खरसावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सोनाराम बोदरा भी अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
चंपाई सोरेन ने नामांकन से पहले की पूजा, बोले- भाजपा की बनेगी सरकार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबच्चों से भरी वैन पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

