Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर रेल मंडल : छोटे स्टेशनों पर 1 सितंबर से फिर शुरू होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, मौर्या एक्सप्रेस रद्द
    झारखंड

    चक्रधरपुर रेल मंडल : छोटे स्टेशनों पर 1 सितंबर से फिर शुरू होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, मौर्या एक्सप्रेस रद्द

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चक्रधरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। 1 सितंबर 2025 से चक्रधरपुर रेल मंडल के 14 छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू होने जा रहा है। इन स्टेशनों में बिसरा, बागडीही, सागरा, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, गढ़पोस, भालुलता, बामड़ा, सोनाखान, पौसेइता, राजखरसावां, कांड्रा और सरडीहा शामिल हैं। कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई यह सेवा पांच साल बाद बहाल हो रही है, जिससे यात्रियों को अब बड़े स्टेशनों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

    इन ट्रेनों का होगा ठहराव

    1 सितंबर से कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर रुकेंगी :

    • जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस : राजखरसावां और बिसरा
    • हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस : कांड्रा
    • योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस : बिसरा और बस्ता
    • एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस : बिसरा
    • गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस : बागडीही
    • बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस : सागरा, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, गारपोस, बिसरा, भालुलता, बागडीही, बामड़ा
    • एनएससी बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस : सोनाखान, लोटापहाड़, कलुंगा, जराइकेला, धुतरा, बिसरा
    • चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस : पंसकुरा और गरबेटा
    • आरा-दुर्ग एक्सप्रेस : कांड्रा और बर्नपुर
    • टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस : बागडीही
    • टाटानगर-हावड़ा एक्सप्रेस : सरडीहा

    इसके अलावा, 3 सितंबर से आनंद विहार-संतरागाछी और आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस खनुडीह स्टेशन पर रुकेंगी, जबकि 7 सितंबर से पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस बिष्णुपुर स्टेशन पर ठहरेगी।

    मौर्या एक्सप्रेस का परिचालन रद्द

    यात्रियों के लिए राहत के साथ-साथ कुछ परेशानी भी है। पूर्वोत्तर रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण मौर्या एक्सप्रेस (15027/15028) का परिचालन कुछ दिनों के लिए रद्द रहेगा।

    •  ट्रेन नंबर 15027 (संबलपुर-गोरखपुर) : 26 से 29 सितंबर तक रद्द
    •  ट्रेन नंबर 15028 (गोरखपुर-संबलपुर) : 23 से 27 सितंबर तक रद्द

    शॉर्ट टर्मिनेशन और ओरिजिनेशन

    कुछ ट्रेनें छोटे रूट पर चलेंगी :

    • 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस : 22 से 25 सितंबर तक केवल देवरिया सदर तक
    • 15021 शालीमार-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस : 23 सितंबर को मऊ तक

    यह फैसला यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, मौर्या एक्सप्रेस के रद्द होने से कुछ यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

    Also Read : हजारीबाग के इस अस्पताल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…

    Chakradharpur Railway Division: Express trains will resume stoppage at small stations from September 1 Maurya Express cancelled चक्रधरपुर रेल मंडल : छोटे स्टेशनों पर 1 सितंबर से फिर शुरू होगा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मौर्या एक्सप्रेस रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के इस अस्पताल में लगी भयंकर आ’ग, फिर…
    Next Article डीडीयू से झाझा तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछेगी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.