Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चेन छिनतई करने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई थानों में दर्ज है मामले
    क्राइम

    चेन छिनतई करने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई थानों में दर्ज है मामले

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी गुड्डू मंडल बिहार के कटिहार जिला का रहने वाला है. गिरफ्तार अपराधी ने बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के कई इलाके में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. इस अपराधी का पहले से आपराधिक इतिहास है. इतना ही नहीं इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में कई मामले दर्ज है. एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शहर के भगतपाड़ा और सिंधीपाड़ा मोहल्ले में पिछले दिनों हुए चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. वहीं एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी ने अपना अपराध कबूल भी किया है. जबकि घटना में एक अन्य अपराधी राजेश कुमार साह की भी संलिप्तता की बात स्वीकारी है. वह भागलपुर का रहने वाला है.

    कोरियर देने के बहाने छीन लिया कंगन

    उन्होंने बताया कि बीते 14 और 29 अगस्त को भगतपाड़ा और सिंधीपाड़ा मोहल्ले में दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना नंबर प्लेट की बाइक से आकर भगतपाड़ा के बसंत कुमार की मां के गले से सोने की चेन ली गई थी. वहीं सिंधीपाड़ा के रहने वाले नरेश जैन के घर पर आकर कोरियर देने के बहाने उनकी पत्नी का कंगन छीनकर भाग गए थे. मामले को लेकर नगर थाना में लिखित शिकायत की गई थी. इसके बाद एक टीम गठित की गई थी. गठित टीम के द्वारा मामले को लेकर अनुसंधान के क्रम में बिहार के कटिहार जिला के कोटिया समिति के रहने वाले गुड्डू मंडल को गिरफ्तार किया गया. वहीं एसपी ने आम लोगों से अपील किया कि अनजान व्यक्ति को अपने घर के अंदर प्रवेश करने ना दे और ना ही उनसे ज्यादा बातचीत करें.

     

    अपराधी गिरफ्तार चेन छिनतई पाकुड़ बंगाल वांटेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आजसू पर साधा निशाना, बोले-बीजेपी से मांग रही और ज्यादा सीट
    Next Article 10 सितंबर का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन 

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.