Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा : पीएलएफआई का एरिया कमांडर शनिचर सोरेन के दस्ते का सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा गिरफ्तार
    झारखंड

    चाईबासा : पीएलएफआई का एरिया कमांडर शनिचर सोरेन के दस्ते का सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2020Updated:July 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र से पीएलएफआई का एरिया कमांडर शनिचर सोरेन के दस्ते का एक सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा उर्फ गंजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद नक्सली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीएलएफआई सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा उर्फ गंजा पूर्व के दिनों में हुए नक्सली घटना में वांछित था।

    पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर शनिचर सोरेन के दस्ते के एक सक्रिय सदस्य सोमा बोदरा उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने कहा कि बंदगांव, टेबो और पोड़ैयाहाट क्षेत्र में लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही साथ कथित रूप से शहीद सप्ताह मनाने को लेकर नक्सली प्रचार अभियान चला रहे हैं। इस संदर्भ में भी पुलिस काफी सतर्क है।

    बता दें कि सोमा बोदरा लेवी वसूलने समेत दस्ता के लिए सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाने और नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। इसी संदर्भ में टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व के दिनों में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमा बोदरा क्षेत्र में देखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर सोमा को गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन कथित रूप से शहीद सप्ताह मना रहे हैं, जिसे लेकर जिला पुलिस बल के लगातार सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में चला रही है। पिछले 1 सप्ताह में भाकपा माओवादी संगठन के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके साथ ही गिरफ्तार सक्रिय सदस्यों के पास से बैनर-पोस्टर, हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।नक्सलियों के खिलाफ लगातार पुलिस अभियान चला रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

    Arrest jharkhand Latest news naxal Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षा सौदा भ्रष्टाचार मामले में जया जेटली समेत 3 को चार वर्ष की कैद
    Next Article अयोध्या : भूमि पूजन से पहले कोरोना संकट, राम लला के पुजारी समेत 14 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.