Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 1:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा: भाकपा माओवादी संगठन ने 21 से 27 सितंबर तक 18 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया
    झारखंड

    चाईबासा: भाकपा माओवादी संगठन ने 21 से 27 सितंबर तक 18 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: भाकपा माओवादी संगठन ने 21 से 27 सितंबर तक 18 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है. संगठन स्थापना की 18 वीं वर्षगांठ को लेकर माओवादियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. यह आह्वान क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी के द्वारा किया गया है. इसके लिए माओवादियों ने पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर में 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पार्टी के 18 वीं वर्षगांठ को जोश के साथ मनाने और उसे सफल बनाने की अपील की है. माओवादियों द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया है कि पार्टी को खत्म करने के नाम पर पुलिस दमन कर रही है. 2009 से 2017 तक ऑपरेशन ग्रीन हंट तीन चरणों में चलाया गया.

    ‘घेरा डालो विनाश करो’ मुहिम के तहत विभिन्न नामों से पुलिसिया दमन चलाया जा रहा है. झारखंड क्षेत्र में प्रत्येक तीन चार पांच किलोमीटर पर पुलिस छावनी में बढ़ोतरी हुई है. सरकार द्वारा प्राकृतिक खनिज संपदा से भरे झारखंड के जंगल पहाड़ से ग्रामीण क्षेत्रों से आदिवासी मूलवासी जनता को भगाकर उन तमाम क्षेत्रों को कारपोरेट घरानों, पूंजीपतियों, नौकरशाहों को दिया जा रहा है.

    इसलिए पूरे ग्रामीण और जंगल पहाड़ के क्षेत्रों में पुलिस छावनी में तब्दील किया जा रहा है. 2018 से 2022 तक मिशन समाधान और प्रहार शुरू किया गया है. 21 सितंबर 2004 को तीन नक्सली संगठनों के विलय से भाकपा माओवादी संगठन का गठन किया गया था. विलय होने वाले नक्सली संगठन सीपीआई एमएल, पीपुल्स वार ग्रुप, एमसीसीआई शामिल थे. फिलहाल इस पोस्टर को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस भी पूरी तरह से सावधानी बरत रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में हुए बवाल और हिंसा मामला : CID ने 11 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, कई अहम खुलासे किये
    Next Article रांची : हाइवा और बाइक की आमने सामने टक्कर, दो युवकों की मौत 

    Related Posts

    Uncategorized

    अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

    July 9, 2025
    झारखंड

    बैल को बचाने के चक्कर में कार ने मा’री बस को टक्कर

    July 9, 2025
    गिरिडीह

    बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुल पर पलट गया पिकअप वन, फिर…

    July 9, 2025
    Latest Posts

    राहुल गांधी का मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला

    July 9, 2025

    बालों के झड़ने से हैं परेशान? प्याज का तेल अपनाएं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

    July 9, 2025

    DRDO ने शुरू की पेड इंटर्नशिप, 165 सीटों पर मिलेगा रिसर्च का मौका

    July 9, 2025

    अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

    July 9, 2025

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.