Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»92 वर्षीय वरिष्ठ व दिव्यांग खलील से मिले सीईओ, वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा नाम
    झारखंड

    92 वर्षीय वरिष्ठ व दिव्यांग खलील से मिले सीईओ, वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा नाम

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने साहेबगंज, मंडरो के दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया एवं गांवों में जाकर वरिष्ठ/दिव्यांग मतदाताओं से मुलाकात की. CEO ने करीब 92 वर्षीय बड़खोरी गांव के वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिक खलील अंसारी से मिलकर मतदाता सूची में उनका नाम होने की जानकारी ली. उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में वे बिहार के पूर्णिया जिले में रहते थे, लेकिन अब बड़खोरी में रह रहे हैं. खलील ने मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण कभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किये जाने की जानकारी दी. इसपर CEO ने खलील का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तत्काल करने का निदेश दिया. उन्होंने अन्य वरिष्ठ मतदाताओं से मिलकर उनके लिए मतदान केन्द्र पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं को जाना.

    इन मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    CEO ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आमझोर दक्षिण , मंडरो के मतदान केंद्र संख्या – 4,  उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़खोरी प्रधान टोला मंडरो के मतदान केंद्र संख्या -9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय,  मोती लक्ष्मी, मंडरो के मतदान केन्द्र संख्या -10 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रानीडीह के मतदान केन्द्र संख्या -13 का औचक निरीक्षण किया.

    बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की ली जानकारी, कमियों को दूर करने का निदेश

    CEO ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया. उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम सुविधाओं एवं मतदाता जागरूकता हेतु किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी ली. साथ ही मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के सदस्यों की सूची एवं मतदाता सूची का अवलोकन करने और मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ने से संबंधित बात कही. इसके आलावे मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वहां टैंकर या टंकी लगाकर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया.

    CEO ने मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं ईवीएम/वीवीपैट रखने के लिए चिन्हित स्थान की भी जानकारी ली. मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दूर करते हुए मतदाताओं के लिए गर्मी के मद्देनजर मतदान कक्ष में पंखा लगवाने तथा मतदान केंद्रों पर शेड निर्माण कराने का सख्त निदेश दिया.

    अधिकारियों के साथ की बैठक

    CEO ने साहेबगंज के बोरियो प्रखंड के सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाओं एवं चुनाव की तैयारियों की कमियों को शीघ्र दूर करने का निदेश दिया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त हेमंत सती,  उप विकास आयुक्त सतीश चन्द्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

    मतदाता सीईओ सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर  JMM की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक, केंद्रीय सदस्य होंगे शामिल
    Next Article ईडी ने हाई कोर्ट से किया अनुरोध, हेमंत सोरेन से जुड़े ST-SC मामले की जांच करे सीबीआई

    Related Posts

    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.