Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री
    जमशेदपुर

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वित्त मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार से जीएसटी से होनेवाले नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। शनिवार को जमशेदपुर के परिषदन भवन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्‍होंने जीएसटी के मौजूदा ढांचे को झारखंड के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की ओर से हाल ही में लिए गए फैसलों का स्वागत है, लेकिन इसका लाभ झारखंड के गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। राज्य को मौजूदा जीएसटी व्यवस्था से हर साल करीब 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए केंद्र सरकार को विशेष राहत पैकेज देना चाहिए।

    वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में स्टील और कोयले का भारी उत्पादन होता है, लेकिन इसकी खपत अन्य राज्यों में होती है। इससे उन राज्यों को फायदा मिलता है, जबकि झारखंड को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने इस व्यवस्था को असंतुलित बताते हुए इसमें सुधार की मांग की।

    राधा कृष्ण किशोर ने दूध, पनीर और पराठा पर जीएसटी समाप्त किए जाने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि झारखंड के गरीब तो मड़ुआ और मकई पर अपना जीवन यापन करते हैं, जिन पर कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने दोहराया कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील किया कि जीएसटी परिषद के ताजा फैसले से राज्य को होने वाले लगभग 2000 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा हो।

    Also Read : रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    Centre should compensate the loss due to GST: Finance Minister जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी
    Next Article जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025
    Latest Posts

    बंगाल से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, बहरागोड़ा में हुआ पारंपरिक स्वागत

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    September 6, 2025

    जीएसटी से हो रहे नुकसान की भरपाई करे केंद्र : वित्त मंत्री

    September 6, 2025

    रांची नगर निगम के बड़े बकाएदारों के बैंक अकाउंट होंगे फ्रीज, बॉडी वारंट भी होगा जारी

    September 6, 2025

    SP की पहल पर जामताड़ा में खुला पुलिस संयुक्त नियंत्रण केंद्र, मंत्री इरफान बोले- क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी होगी हर जरूरत

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.