Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करे केंद्र सरकार : कमलेश
    जोहार ब्रेकिंग

    जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करे केंद्र सरकार : कमलेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमलेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को पत्र भेजकर जनगणना-2027 में सरना धर्म को अलग धर्म कोड के रूप में शामिल करने की मांग उठाई है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति पूजा से जुड़ी रही है। यहां का आदिवासी समाज जंगल, जमीन और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव के आधार पर जीवन जीता है, जिसे सरना धर्म कहा जाता है। यह केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि एक पुरातन जीवन शैली है।

    सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन की पृष्ठभूमि भी आदिवासी समाज की अलग पहचान और उनकी आस्था से जुड़ी रही है। ऐसे में जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करना जरूरी है, ताकि इस समुदाय की सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके और नीति निर्माण में उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना में अलग कॉलम नहीं होने के बावजूद करीब 50 लाख लोगों ने खुद को सरना धर्म से जुड़ा बताया था। इससे स्पष्ट है कि अलग धर्म कोड की मांग लंबे समय से उठती रही है।

    कमलेश ने आगे कहा कि 11 नवंबर 2020 को झारखंड विधानसभा ने भी सरना धर्म कोड के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि देश में अगली जनगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार से जल्द पहल करने की मांग करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड को शामिल कर आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए और उनके समग्र विकास का रास्ता मजबूत किया जाए।

    Also Read : असम-बंगाल-पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर चाईबासा में जश्न, मधु कोड़ा ने बांटी खुशियां

    Central Government Should Include Sarna Religious Code in Census 2027: Kamlesh कमलेश जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड शामिल करे केंद्र सरकार : कमलेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम-बंगाल-पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर चाईबासा में जश्न, मधु कोड़ा ने बांटी खुशियां
    Next Article रांची में 5 से 11 मई तक श्री शिव महापुराण कथा, प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.