Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»25 वर्षों की संसदीय यात्रा का जश्न : झारखंड विधानसभा ने मनाया ऐतिहासिक स्थापना दिवस
    झारखंड

    25 वर्षों की संसदीय यात्रा का जश्न : झारखंड विधानसभा ने मनाया ऐतिहासिक स्थापना दिवस

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025Updated:November 22, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस आज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई विधायक और मंत्री उपस्थित थे।

    समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा को 2025 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाज़ा गया, जिसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्पीकर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

    इसके अलावा, उत्कृष्ट विधानसभाकर्मियों के रूप में संतोष कुमार, नीलम कुजूर, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम, रबीन्द्र पाल और मो. शाहिद हैदर को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान षष्ठम विधानसभा के सदस्यों के जीवन परिचय की पुस्तक और झारखंड के 25 वर्षों की संसदीय गाथा पर आधारित सदन संवाद का लोकार्पण भी किया गया।

    कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक राज सिन्हा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। झारखंड विधानसभा का यह रजत जयंती समारोह 25 वर्षों की लोकतांत्रिक गाथा और विधान सभा की उपलब्धियों को याद करने का अवसर रहा।

    Also Read : धनबाद जंक्शन पर यात्रियों ने पकड़ा मोबाइल चोर, RPF को सौंपा

     

    Silver Jubilee celebrations of Jharkhand Legislative Assembly were held in the presence of the Governor and the Chief Minister.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद जंक्शन पर यात्रियों ने पकड़ा मोबाइल चोर, RPF को सौंपा
    Next Article STF और पुलिस के एनका’उंटर में कुख्यात घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.