Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंडालों में लगेगा सीसीटीवी, पूजा समितियों को लेना होगा लाइसेंस
    झारखंड

    पंडालों में लगेगा सीसीटीवी, पूजा समितियों को लेना होगा लाइसेंस

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने जिले की पूजा समितियों के साथ बैठक की. दुर्गा पूजा समिति को इस बार फायर सेफ्टी का लाइसेंस लेना होगा. साथ ही बिजली विभाग का कनेक्शन और पीडब्ल्यूडी विभाग के एनओसी की भी जरूरत होगी.

    पूजा समितियों की हर समस्या का होगा समाधान : एसपी

    इस बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. सबसे पहले सदर अनुमंडल क्षेत्र की पूजा समिति, उसके बाद छतरपुर और हुसैनाबाद अनुमंडल की पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. जिसमें पूजा समितियों से कहा गया है कि वो हर हाल में पंडाल के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, साथ ही साथ फायर सेफ्टी का भी लाइसेंस की जरूरत पर बल दिया गया. दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति ने भी अपनी कई समस्याएं रखी, जिसके समाधान का आश्वासन एसपी की ओर से दिया गया.

    पंडालों में वॉलेंटियर्स की होगी पहचान

    इस बैठक में कहा गया कि पूजा पंडाल में तैनात वॉलेंटियर्स की अपनी पहचान होगी. पंडाल में एंट्री और एग्जिट गेट की माकूल व्यवस्था रहेगी. सप्तमी से लेकर दशमी तक पूजा पंडालों के रास्ते को नो पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा. पूजा पंडालों से कुछ दूर पर किसी भी तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं. वहीं, जिस जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम होगा वहां पर प्रॉपर फायर सेफ्टी की व्यवस्था रहेगी और इलाके की अच्छे से बैरिकेडिंग की जाएगी. कुछ दिनों में एक बार फिर से पूजा समितियों के साथ बैठक होगी और कई बिंदुओं पर निर्णय लिये जाएंगे. इस बैठक में शहर की श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के सदस्य ने कई समस्याओं से भी एसपी को अवगत कराया. इस मीटिंग में पूजा समिति के सदस्यों के अलावा संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

    Durga Puja 2023 Durga Puja 2023 Palamu Durga Puja Jharkhand Jharkhand Durga Puja Update Jharkhand News Update Johar Live Palamu SP Rishma Ramesan जोहार लाइव झारखंड दुर्गा पूजा अपडेट झारखंड न्यूज अपडेट दुर्गा पूजा 2023 दुर्गा पूजा 2023 पलामू दुर्गा पूजा झारखंड पलामू एसपी रीष्मा रमेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा जितिया व्रत
    Next Article वाहन चोरी की वारदातों से आक्रोश, पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.