Hazaribagh : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने मंगलवार को हजारीबाग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में लगाए गए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) और आरएफआईडी आधारित बूम बैरियर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इन तकनीकों को चेक पोस्टों और वेटब्रिज (वजन पुलों) पर पारदर्शिता और संचालन की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए लागू किया गया है। निरीक्षण के दौरान पंकज कुमार ने क्षेत्र की सभी प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया और संचालन प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था को और अधिक सुगम, पारदर्शी और कुशल बनाया जाए।
पंकज कुमार ने कोतरे बसंतपुर परियोजना का भी दौरा किया और वहां की संचालन व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि तकनीकी समाधान तभी सफल होंगे जब उन्हें जमीन पर सही तरीके से लागू किया जाए। CCL लगातार पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचारों को अपना रही है। यह दौरा सतर्कता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Also Read : रुक्का डैम क्षेत्र में जंगली हाथी के दिखने से इलाके में दहशत
Also Read : अलकतरा घोटाला: बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच दोषियों को हाईकोर्ट से राहत
Also Read : बोकारो में महेश नागिया के ठिकानों पर ईडी की रेड
Also Read : समंदर की गहराई में भी नहीं बचेगा दुश्मन! भारत ने किया सबसे एडवांस अंडरवाटर माइन का सफल परीक्षण
Also Read : ASI राजीव रंजन मौत मामला : 11 फरार वारंटियों के घर इश्तेहार चिपका गयी पुलिस
Also Read : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, 16 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी