Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 7:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीसीएल ने 16 महिला कर्मचारियों सहित अन्य अचीवर्स को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
    झारखंड

    सीसीएल ने 16 महिला कर्मचारियों सहित अन्य अचीवर्स को उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर शुक्रवार को सीसीएल मुख्यालय, राँची सहित अन्य क्षेत्रों में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. मालूम हो कि दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष के उत्सव का थीम  “इन्वेस्ट इन वीमेन एम्पावरमेंट :  एक्सेलरेटे  प्रोग्रेस (Invest in Women Empowerment : Accelerate Progress)”  है.

    वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS), सीसीएल द्वारा इस विशेष अवसर पर सीसीएल मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी डॉ. बी. वीरा रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में जस्टिस रंजना अस्थाना, ईडी, आईआईसीएम, श्रीमती कामाक्षी रमन, कर्नल श्रद्धा, सिस्टर बी. के. निर्मला सहित विभिन्न गणमान्य महिला उपस्थित थे. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों और मुख्यालय से महिला कर्मचारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर कंपनी की 16 महिला कर्मचारियों एवं अन्य अचीवर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

    सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी  ने महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ  दी. उन्होंने महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर भी जोर दिया. सिस्टर निर्मला ने अपने सम्बोधन में सभी महिलाओं को आध्यात्मिक होने की सलाह दी और बोलीं कि बाहर की ख़ूबसूरती से ज्यादा अंदर की ख़ूबसूरती पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन योगा और ध्यान करनी चाहिए.

    जस्टिस रंजना अस्थाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के परिवेश में महिलाएँ सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं की कोई कमी नहीं है जिन्होंने खुद को साबित करने के लिए कठिन बाधाओं को पार किया है.

    ईडी, आईआईसीएम, श्रीमती कामाक्षी रमन ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं को हर समय अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए और प्रतिदिन कुछ नया सिखने के लिए अपने आप को समय देना चाहिए. कर्नल श्रद्धा अपने सम्बोधन में उनकी इंस्पिरेशनल जर्नी के बारे में विस्तार में बताई.

    स्वागत सम्बोधन विभागाध्यक्षा (कल्याण) रेखा पांडे  द्वारा दिया गया. विभागाध्यक्षा (मानव संसाधन) कविता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और अंचल श्रीवास्तव एवं दिव्या कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया.

    CCL jharkhand johar live news ranchi Women's Day जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड महिला दिवस रांची सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले- देश में बेरोजगारी चिंता का विषय
    Next Article श्री शिरडी साईं मन्दिर का 32वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026
    Latest Posts

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    April 28, 2026

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    April 28, 2026

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.