Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CBSE की Term 2 परीक्षा 26 अप्रैल से, Offline होगा एग्जाम
    झारखंड

    CBSE की Term 2 परीक्षा 26 अप्रैल से, Offline होगा एग्जाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टर्म-2 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 26 अप्रैल से दूसरे टर्म की परीक्षा शुरू होगी. वहीं, CBSE जल्द ही टर्म 1 का रिजल्ट जारी करेगा, जो उसके आधिकारिक लिंक:- cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होगा. बोर्ड के द्वारा जारी की गई अधिसूचना में कहा गया सभी हितधारकों से बात कर यह फैसला किया गया है. देश में कोविड​​-19 की स्थिति के मद्देनजर दूसरे सेशन की बोर्ड परीक्षा केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित करने का फैसला किया गया है.

    टर्म-2 परीक्षा में, छात्र ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव, दोनों प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देंगे. अधिसूचना के मुताबिक, टर्म-2 की थ्योरी परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी. 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी. डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- www.cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी. अधिसूचना में बोर्ड ने छात्रों को हिदायत भी दी है. अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी तरह के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को बिना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखें यकीन ना करें. वहीं, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा ऑफलाइन होगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्रश्न पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए सैंपल पेपर के मुताबिक ही होगा.

    गौरतलब है कि इस वर्ष कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की वजह से बोर्ड की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही है. जिसके तहत नवंबर-दिसंबर माह में पहले टर्म की परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं, दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में बोर्ड के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके अलावा CBSE जल्द ही टर्म-1 का रिजल्ट जारी करेगा.

    बता दें कि CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे. एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने टर्म 1 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक कर पाएंगे.इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सात फरवरी को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) सेमेस्टर 1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. सीबीएसई टर्म 1 का परिणाम (CBSE term 1 result) में किसी छात्र को पास, फेल या एसेंशियल रिपीट (ER) घोष‍ित नहीं किया जाएगा. फाइनल परिणाम मार्च-अप्रैल, 2022 के लिए निर्धारित टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के बाद घोषित किया जाएगा.

    Cbse
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटैंकर और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत; ग्रामीणों ने रोड जाम किया
    Next Article तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर तीन और को मारी टक्कर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.