New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
CBSE ने इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के तहत लिया गया है।

छात्रों और अभिभावकों के लिए यह घोषणा बेहद अहम है, क्योंकि अब उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए दो अवसर मिलेंगे।
CBSE ने घोषणा की है कि 2026 में दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17.02.2026 से शुरू होंगी। 2026 में, CBSE, NEP-2020 में की गई सिफारिशों के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। pic.twitter.com/tVBiMDWtTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025
Also Read : रांची एयरपोर्ट से उड़ानों में विस्तार, जल्द शुरू होगी जयपुर-गोवा वाया रांची सेवा
Also Read : झारखंड में मोंथा तूफान का असर, रांची समेत कई जिलों में दिनभर झमाझम बारिश
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 31 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नमन
Also Read : Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

 

