Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर हॉस्पिटल रांची में बनेगा कैथ लैब, हार्ट मरीजों की होगी एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी
    झारखंड

    सदर हॉस्पिटल रांची में बनेगा कैथ लैब, हार्ट मरीजों की होगी एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी के दूसरे सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर प्रबंधन रेस है. आए दिन इस हॉस्पिटल में मरीजों के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. अब सदर हॉस्पिटल में कैथलैब बनाने का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही हॉस्पिटल में कैथलैब बन जाएगा. इसके बाद हार्ट के मरीजों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी. वहीं मरीजों की एंजियोग्राफी से लेकर एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा.

    बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल में कैथलैब बनाने को लेकर एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट मांगा था. जिसमें कुछ कंपनियों ने इंटरेस्ट दिखाया था. इसके बाद उन कंपनियों से फाइनल बातचीत चल रही है. बता दें कि कैथ लैब वह जगह है जहां एब्लेशन, एंजियोग्राम, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर/आईसीडी ट्रांसप्लांट सहित अन्य प्रक्रियाएं की जाती हैं.

    ओपीडी के साथ सर्जरी की भी सुविधा

    फिलहाल हॉस्पिटल में हार्ट के मरीजों को ओपीडी की सुविधाएं मिल रही है. अब कैथलैब बन जाने से मरीजों को ओपीडी के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी दी जायेगी. इसके लिए कैथ लैब बनाने का काम जल्द शुरू होगा. इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है. लोकसभा चुनाव के कारण ये सुविधाएं शुरू होने में देर हुई है. लेकिन जल्द ही इसका लाभ हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को मिलने लगेगा. स्वास्थ्य विभाग भी मैनपावर सहित उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर रेस है.

    ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे मरीज

    हॉस्पिटल में कई सुपरस्पेशियलिटी विभागों के ओपीडी शुरू हो गए है. जिसमें से एक हार्ट ओपीडी भी है. मरीजों को डॉक्टर सलाह दे रहे हैं. उनका इलाज भी ढंग से हो रहा है. ऐसे में जब कैथलैब की सुविधा मिलेगी तो इलाज के लिए मरीज प्राइवेट की जगह अब सदर में पहुंचेंगे. चूंकि इससे पहले केवल सरकारी हॉस्पिटलों में रिम्स में ही कैथलैब की सुविधा है. बता दें कि सदर ओपीडी में हर दिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है. 

    सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार की मानें तो कुछ कंपनियों ने कैथलैब बनाने में इंटरेस्ट दिखाया था. एक दो कंपनियों से बात अंतिम चरण में है. अब कैथलैब बन जाने से हार्ट के मरीजों को इलाज के लिए रिम्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वहीं हम सदर में सभी तरह की हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे.

     

    एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी कैथ लैब मरीज रांची सदर हार्ट हॉस्पिटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान हादसा, कुछ जवानों के शहीद होने की आशंका
    Next Article पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.