Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 6:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JMM नेता नजरूल पर साहिबगंज में केस दर्ज, पीएम मोदी को 400 फीट अंदर गाड़ देने का दिया था बयान
    झारखंड

    JMM नेता नजरूल पर साहिबगंज में केस दर्ज, पीएम मोदी को 400 फीट अंदर गाड़ देने का दिया था बयान

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य नजरूल इस्लाम मुसीबत में घिर गए हैं. उनके खिलाफ नगर थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. मंगलवार को इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. यह प्राथमिकी सदर बीडीओ सुबोध कुमार के बयान पर दर्ज करायी गयी है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

    दरअसल, रविवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर झामुमो ने साहिबगंज के चौक थाने पर विरोध प्रदर्शन का किया था. बड़ी संख्या में इसमें झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रोफेसर नजरूल इस्लाम ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

    नजरूल इस्लाम के वीडियो पर हंगामा

    इस दौरान नजरूल इस्लाम ने 21 अप्रैल को रांची में होने वाली उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का भी आह्वान किया. उनका यह बयान मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई.

    नजरूल ने मामले की सफाई पर यह कहा

    नजरूल इस्लाम ने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. इसके बाद भी अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगते हैं.

    इधर, विवाद बढ़ने के बाद सदर बीडीओ सुबोध कुमार ने नगर थाने में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अभद्र टिप्पणी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि नजरूल इस्लाम झामुमो के पूर्व नेता हैं. वह पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वह शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज, बोरियो में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर भी हैं.

    ये भी पढ़ें : नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी, साधु सहित तीन गिरफ्तार

    jharkhand Jmm Johar Live Modi Narendra modi Nazrul Islam PM modi ranchi Sahebganj जोहार लाइव झामुमो झारखंड नजरुल इस्लाम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी मोदी रांची साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी, साधु सहित तीन गिरफ्तार
    Next Article लोकसभा चुनाव : झारखंड में ‘अल्पसंख्यक उम्मीदवारों’ को टिकट नहीं देना प्रतिनिधित्व का अभाव

    Related Posts

    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.