Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 3:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांके डैम को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू, 53 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    झारखंड

    कांके डैम को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू, 53 घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team


    रांची। कांके डैम को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। चार मजिस्ट्रेट और लगभग 100 पुलिस जवानों के साथ अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर नवा सोसो और हेसल में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। गोंडा डैम को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दायर पीआईएल किया गया था।

    अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई थी। बावजूद इसके लोगों ने अपने घर को खाली नहीं किया. हेहल सीओ दिलीप कुमार, रातू सीओ, सदर अनुमंडल मजिस्ट्रेट राकेश रंजन और सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के मौजूदगी में हेहल अंचल के सरोवर नगर के 53 घरों पर आज प्रशासन ने बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। सरोवर नगर के बाद प्रशासन की टीम नावासोसो और कठरगोंदा में कांके डैम की अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराएगी।

    हेहल सीओ दिलीप कुमार ने कहा कि कांके डैम के अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल है। उसी के आलोक में 1 साल पहले जमीन की नापी कराई गई थी, कांके डैम के अधिग्रहण क्षेत्र का जिन्होंने अतिक्रमण किया है वैसे घरों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद भी जिन्होंने अपने घर को खाली नहीं किया है उनके घरों को आज बल पूर्वक खाली कराया जा रहा है। कांके डैम के जमीन का 97 लोगों ने अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण अभियान के पहले दिन आज 53 घरों को खाली कराया जा रहा है।

    सरोवर नगर की रहने वाली सारो देवी ने कहा कि 15 साल पहले उसके पति ने रिक्शा चलाकर एक-एक पैसा जुटाया था. उसी पैसे से 2 कट्ठा जमीन प्रेम मुंडा से 80 हजार रुपये प्रति कट्ठा के दर से खरीदा था। आज प्रशासन की तरफ से घर तोड़ा जा रहा है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि पूरे परिवार को लेकर इस ठंड के मौसम में कैसे रहेंगे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन जागी है। इससे पहले सैकड़ों की संख्या में लोग गोंदा डैम पर अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने यहां के लोगों के लिए विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा पत्थलगड़ी समर्थकों का प्रतिनिधिमंडल, प्रावधानों को पूरा करने की मांग
    Next Article सरायकेलाः पिता ने बेटे के साथ ही आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान

    Related Posts

    झारखंड

    1 अगस्त से रांची में जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा, बढ़ेगा सरकारी मूल्यांकन

    July 8, 2025
    क्राइम

    हथियार लहराते हुए दे रहे थे पोज, पुलिस ने तीनों को दबोचा

    July 8, 2025
    झारखंड

    10 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

    July 8, 2025
    Latest Posts

    1 अगस्त से रांची में जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा, बढ़ेगा सरकारी मूल्यांकन

    July 8, 2025

    हथियार लहराते हुए दे रहे थे पोज, पुलिस ने तीनों को दबोचा

    July 8, 2025

    10 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरा, पढ़ाई बंद होने पर जताई नाराजगी

    July 8, 2025

    हेल्थ चेक-अप क्यों है जरूरी? जानिए कब और कितनी बार कराना चाहिए

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.