Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 1:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बिलिमोरा सूरत खंड पर 2026 में चलेगी बुलेट-ट्रेन : रेल मंत्री
    देश

    बिलिमोरा सूरत खंड पर 2026 में चलेगी बुलेट-ट्रेन : रेल मंत्री

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सूरत, 06 जून : रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज सुबह यहां मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निरीक्षण किया और विश्वास जताया कि वर्ष 2026 में बिलिमोरा से सूरत के बीच पहली बुलेट-ट्रेन चलायी जाएगी।

    श्री वैष्णव के साथ रेल राज्यमंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश, राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक निकुंज मसानी, वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक भी थे। मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सबसे पहले सूरत स्टेशन 2024 में बन कर तैयार हो जाएगा।

    श्री वैष्णव ने स्टेशन का निर्माण कार्य देखने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि परियोजना के निर्माण में बहुत अच्छी प्रगति हो रही है। 61 किलोमीटर की लंबाई में वायाडक्ट के स्तंभों का निर्माण हो चुका है जबकि 156 किलोमीटर की दूरी में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

    रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश में लोगों को अत्याधुनिक विश्व स्तरीय रेल सुविधा एवं सेवा उपलब्ध हों। नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, कवच संरक्षा प्रणाली, बुलेट ट्रेन उनमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बुलेट-ट्रेन 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

    उन्होंने बताया कि सूरत का हाईस्पीड रेल स्टेशन 2024 में तथा इस परियोजना के पहले भाग के रूप में बिलिमोरा से सूरत स्टेशनों के बीच 48 किलोमीटर के खंड में वर्ष 2026 में यह ट्रेन चल जाएगी।

    जापान के सहयोग से बनने वाली इस परियोजना का काम कोविड महामारी के दौरान प्रभावित हुआ था। परियोजना से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अक्टूबर-नवंबर 2021 से परियोजना के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है।

    सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण में अड़चनों को देखते हुए तय किया गया है कि दादरा नगर हवेली के वापी से साबरमती तक के गुजरात वाले 352 किलोमीटर के हिस्से को युद्ध स्तर पर बनाया जाए और जब महाराष्ट्र में पर्याप्त जमीन मिल जाये तो तुरंत उसके लिए टेंडर जारी कर दिया जाये।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा उपचुनाव : रामपुर और आजमगढ़ में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस
    Next Article बिहार : पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025
    देश

    बिना रिचार्ज सिम कितने दिन तक रहता है एक्टिव… जानें TRAI नियम और टेलीकॉम कंपनियों की पॉलिसी

    August 11, 2025
    देश

    SBI ने शुरू की SMS अलर्ट सेवा, ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

    August 11, 2025
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध का सातवां दिन आज, CM हेमंत ने पूरी की ‘सात कर्म’ की रस्म

    August 11, 2025

    बंधु तिर्की ने ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की, पेसा कानून पर दिए सुझाव

    August 11, 2025

    नो-ऑयल डाइट : सेहत का नया ट्रेंड… जानें इसके फायदे

    August 11, 2025

    केंद्र सरकार ने किसानों को दी राहत, फसल बीमा योजना के तहत ₹3,200 करोड़ की पहली किस्त जारी

    August 11, 2025

    ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.