Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»दिल्ली की खबरें»बिल्डिंग मालिक की धारदार हथियार से वार कर ह’त्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    दिल्ली की खबरें

    बिल्डिंग मालिक की धारदार हथियार से वार कर ह’त्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के पालम में 55 वर्षीय देवदास की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई. देवदास की हत्या उसी चॉपर से की गई जिसे वह अपनी सुरक्षा के लिए तकिए के नीचे रखकर सोते थे. आरोपी का नाम उचित रावत बताया गया है, जो हत्या के बाद उसी फ्लैट में एक सप्ताह तक रुका ताकि किसी को शक न हो. पुलिस को इस घटना की जानकारी छोटी दीपावली, यानी 30 अक्टूबर को मिली, जब किसी ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया.

    पूरा मामला

    बता दें कि देवदास इस बिल्डिंग के मालिक थे और इस फ्लैट में रहते थे. पड़ोसियों के अनुसार, उनकी देखभाल के लिए एक महिला उनके साथ रहती थी, जो 10 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश अपने घर चली गई थी. महिला के जाने के बाद से 24 वर्षीय उचित रावत, देवदास के घर पर अक्सर आने लगा था. पुलिस ने उचित के घर पर जांच की, तो वह गायब मिला. लोकेशन ट्रेस करने पर वह उत्तर प्रदेश के जलेसर में पाया गया, जहां से दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया. डीसीपी सुरेंद्र के अनुसार, उचित रावत ने पूछताछ में बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह देवदास के फ्लैट पर गया था. देवदास ने उसे शराब ऑफर की, पर अचानक देवदास ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं. उचित ने बताया कि देवदास उसे पहले भी कई बार थप्पड़ मार चुके थे. गुस्से में आकर उचित ने देवदास के तकिए के नीचे रखा चॉपर निकाला और उनकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को कपड़ों में लपेटकर कमरे में बंद कर दिया और वहां से निकलने से पहले कपड़े बदले. उसने 27 अक्टूबर तक फ्लैट पर आकर बिल्डिंग की मोटर भी चालू की, ताकि किसी को शक न हो. 30 अक्टूबर को दुर्गंध बढ़ने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का ताला तोड़ा और देवदास का शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सना चॉपर भी जब्त कर लिया है.

    आंध्र प्रदेश उचित रावत कपड़े कमरे में बंद खून से सना चॉपर गालियां गिरफ्तार गुस्सा चॉपर डीसीपी सुरेंद्र थप्पड़ दिल्ली पुलिस दुर्गंध देवदास पड़ोसी पुलिस फ्लैट बिल्डिंग महिला मालिक मोटर शराब शव हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी पहली बार आ रही हैं रांची, जानें कैसे कार्यक्रम में हो सकेंगे शामिल
    Next Article अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, मध्य पूर्व में तैनात होंगे बी-52 बमवर्षक विमान

    Related Posts

    Uncategorized

    पलामू कॉरिडोर में आखिरी बड़े नक्सली कमांडर पर शिकंजा, पुलिस ने तेज की घेराबंदी

    April 18, 2026
    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत

    April 18, 2026
    देश

    रेलवे में बंपर भर्ती: 6365 टेक्नीशियन पदों पर जल्द निकलेगा नोटिफिकेशन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.