Patna : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर इस भर्ती की पूरी जानकारी दी है।
कुल पदों की संख्या – 2747
पद का नाम | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 2591 |
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 86 |
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) | 70 |
शैक्षणिक योग्यता :
उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) में कम से कम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। बीई/बीटेक डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
- न्यूनतम आयु : 18 साल
- अधिकतम आयु : 37 साल
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।)
चयन प्रक्रिया :
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी :
प्रतिमाह ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न :
- परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- दो भाषाओं में होगी: हिंदी और इंग्लिश
- निगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य अध्ययन | 20 | 20 |
डोमेन नॉलेज | 80 | 80 |
कुल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
सबसे पहले btsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Apply” लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर रखें।
महत्वपूर्ण सूचना :
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।
Also Read : 347 नवआरक्षकों ने दीक्षांत परेड में दिखाया जज़्बा, ली देश सेवा की शपथ