Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 8:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोली लगने से DSC जवान की मौ’त, एयरपोर्ट पर था तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    गोली लगने से DSC जवान की मौ’त, एयरपोर्ट पर था तैनात

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gorakhpur : गोरखपुर एयरपोर्ट के रनवे पर भोरे-भोर उस वक्त तहलका मच गया जब गोली लगने से DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के एक जवान की जान चली गयी। मृतक की शिनाख्त 49 साल के जितेन्द्र सिंह के रूप में की गयी। बताया जा रहा है रनवे क्षेत्र में तैनात जितेन्द्र सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस वारदात को भोर के करीब चार बजे अंजाम दिया गया। रनवे क्षेत्र में तैनात अन्य जवानों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर जब वे लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि जितेन्द्र सिंह लहुलूहान हालत में नीचे पड़े हैं। उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। इसके बाद जल्दबाजी में आला अधिकारियों को सूचना दी गयी। मिली सूचना के बाद अधिकारी और मेडिकल की टीम स्पॉट पर पहुंची, लेकिन तब तक जितेंद्र सिंह की सांसों की डोर टूट चुकी थी।

    वारदात की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेन्द्र सिंह की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में कयास लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव को लेकर जितेंद्र सिंह ने खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता परिजनों से बातचीत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल किसी भी तरह का सुसाइड नोट पुलिस के नहीं मिला है।

    जितेन्द्र सिंह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मतेर थाना क्षेत्र के अंकोल गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद DSC यानी डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स के जरिये गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। वर्तमान में वह गोरखपुर के झरना टोला इलाके में किराए के मकान में रहते थे। उनके सहकर्मियों का कहना है कि जितेन्द्र सिंह शांत स्वभाव और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। उनकी इस खौफनाक कदम से साथी जवान सकते में हैं।

    Also Read : तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    bullet was fired from service rifle DSC jawan posted at the airport died एयरपोर्ट पर तैनात DSC जवान की मौत एयरपोर्ट पर था तैनात गोली लगने से DSC जवान की मौत सर्विस राइफल से चली थी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोटका में राज्य खाद्य निगम के गोदाम में मजदूर की दर्दनाक मौ’त, जानिए पूरा मामला…
    Next Article नेमरा में CM हेमंत सोरेन ने किया पिता शिबू सोरेन का “तीन कर्म”

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 22 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 22, 2025

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.