Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंधु तिर्की जमीन दलालों के नाम बतायें या बाबूलाल मरांडी पर अनर्गल बयानबाजी से बचें : आदित्य साहु
    झारखंड

    बंधु तिर्की जमीन दलालों के नाम बतायें या बाबूलाल मरांडी पर अनर्गल बयानबाजी से बचें : आदित्य साहु

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री सह निर्वाचित राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मांडर उपचुनाव के बाद वहाँ के पूर्व विधायक बंधु तिर्की का पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बंधु तिर्की को चुनौती देता हूँ कि या तो वे जमीन दलालों के नाम बतायें या अनर्गल बयानबाजी से बचें।

    श्री साहू ने आज यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं, उनकी बेदाग छवि रही है, उनके कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की को विधायक रहते हुए कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाया जिसके कारण उनकी सदस्यता चली गई और मांडर में उपचुनाव कराना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि मांडर उपचुनाव में उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव जीत गई हैं पर भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन भी पहले से बेहतर हुआ है, हमारा वोट प्रतिशत बढा है और बूथ वाईज समीक्षा करने पर पता चलता है कि आदिवासी समाज का सबसे अधिक मत भारतीय जनता पार्टी को ही प्राप्त हुआ है।

    श्री साहु ने कहा कि विगत चार उपचुनावों में पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी है पर पिछले चुनाव परिणामों से तुलनात्मक रुप से हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा है और आनेवाले आम चुनावों में पार्टी इन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि बंधु तिर्की जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखते।

    श्री साहु ने कहा कि प्रशासन के संरक्षण में जमीन की अवैध बाँऊडरी कराई जा रही है, पुंदाग सहित अनेक स्थानों पर जमीन की लूट की जा रही है और बंधु तिर्की इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी जैसे व्यक्ति पर ओछा बयान देना इनके अहंकार को दर्शाता है और इतिहास गवाह है अहंकार किसी का नहीं रहा है जनता सब देख रही है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र लोक-लाज से चलती है और ऐसे लोगों को इन चीजों से कोई लेना-देना नहीं है।इस संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक भी उपस्थित रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : पुलिस ने एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल, 29 सिम कार्ड और तीन मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा आज, 12 साल बाद नए भव्य रथ का निर्माण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.