Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भाई बना हैवान, अपनी ही सगी बहन से करता था दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती निकली, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    देश

    भाई बना हैवान, अपनी ही सगी बहन से करता था दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती निकली, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग भाई (16 साल) मानसिक रूप से बीमार सगी बहन (17 साल) से दुष्कर्म करता रहा। बहन की तबीयत खराब होने पर जब परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पांच माह के गर्भ का पता चला। इसके बाद पूछताछ में सच्चाई उजागर हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी और परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

    जानकारी के अनुसार किशोरी के माता-पिता काम पर चले जाते थे। उनका बेटा और मानसिक रूप से बीमार बेटी घर पर रहते थे। शुक्रवार को माता पिता को किशोरी के पैरों में सूजन व आंखों में पीलापन दिखाई दिया। इस पर वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी पांच माह की गर्भवती निकली। यह सुनकर परिजन हैरान रह गए।
    किशोरी के पिता ने बेटी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि जब वे काम पर चले जाते थे तो भाई उसके साथ गलत काम करता था। जब भी वह उसका विरोध जताती थी तो वह हर बार उसे धमकाकर चुप करा देता था। ऐसा कई माह से चल रहा था। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर वे अस्पताल गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतराः टीपीसी कमांडर बिंदेश्वर गंझू की करोड़ों की संपत्ति को ईडी ने किया जब्त
    Next Article खूंटी: मुरहू और रनिया से अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.