Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 7:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैर मजरुआ जमीन को बेच रहे दलाल : बाबूलाल
    झारखंड

    गैर मजरुआ जमीन को बेच रहे दलाल : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2023Updated:September 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत बुधवार को सिसई विधानसभा से की. उन्होंने कहा कि महाजन प्रथा का विरोध करते करते मुख्यमंत्री का परिवार आज सबसे बड़ा महाजन बन गया. आज रांची,धनबाद,बोकारो,दुमका सभी जगह हेमंत सोरेन ने आदिवासियों की जमीन नाम बदल-बदल कर लूटी है. गैर मजरूआ जमीन को दलाल बिचौलिए बेच रहे है. आदिवासी विधवा के प्रधानमंत्री आवास को पदाधिकारी बुलडोजर से तोड़वा रहे है और मुख्यमंत्री मौन साधे बैठे है. हेमंत सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी है. इसे उखाड़ कर फेंके बिना राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त और विकास युक्त नहीं बनाया जा सकता. मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर,महिला,युवा के विकास के लिए संकल्पित है.

    देश की प्रगति में भूमिका निभायेगी महिलाएं

    नए संसद भवन को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के वंदन एवम उनके सशक्तिकरण को समर्पित किया. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से लोकसभा एवम विधानसभा में महिलाओं के 33 फीसदी सीट आरक्षित होने से नारी शक्ति की अपार ऊर्जा संसदीय प्रणाली से जुड़कर देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभायेगी. इसके पूर्व भी शौचालय निर्माण,स्वच्छता अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, तीन तलाक की समाप्ति जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदम से मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कीर्तिमान स्थापित किए हैं. राज्य की हेमंत सरकार ने राज्य को लूट,अपराध और भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है. आज अपराधी बेलगाम हैं. राज्य में रोज हत्या,अपहरण,डकैती की घटनाएं हो रही है. व्यवसाई वर्ग दहशत में हैं. बहन बेटियों की इज्जत घरों में भी सुरक्षित नहीं. ऐसे में पुलिस अपराधियों को दंडित करने में नही बल्कि अपराधियों को बचाने में लगी है. पुलिस का काम अब केवल वसूली करना रह गया है. जब गरीबों को हेमंत सोरेन नहीं सुन रहे तो पदाधिकारी क्यों सुनेगा.

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप अधिकारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, प्रवीण सिंह,विनय लाल,मिसिर कुजूर,किरण बाड़ा,अमर यादव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

     

     

    Babulal marandi BJP state president Broker Chief Minister family Fifth Phase Gair Majrua Land Johar Live Mahajan Mahajan Pratha Protest Sankalp Yatra Sell Sisai Assembly गैर मजरूआ जमीन जोहार लाइव दलाल परिवार पांचवां चरण बाबूलाल मरांडी बेच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महाजन महाजन प्रथा मुख्यमंत्री विरोध संकल्प यात्रा सिसई विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेक होम राशन योजना से कुपोषण को भगाएंगे दूर, हो रही डिजिटल मॉनिटरिंग  
    Next Article कुड़मी आंदोलनः आजसू विधायक लंबोदर महतो को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.