Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Breaking : NTPC डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    Breaking : NTPC डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुमार गौरव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : NTPC के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है. पूरे तरह से बंद केस को आखिरकार खुलासा करते हुए हजारीबाग पुलिस ने चार अपराधियों को पकड़ा है. कुमार गौरव की हत्या के पीछे सिर्फ खौफ पैदा करना था. उक्त जानकारी हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे अमन साहू (मृतक) का हांथ सामने आया है. कोयला खनन क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था. घटना को अंजाम देने वाले अपराधी हजारीबाग और चतरा के है.

    ऐसे पुलिस ने ट्रैक किया अपराधियों को

    डीआईजी ने कहा कि एसआईटी ने इस मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है. अपराधियों के मूवमेंट को ट्रैक करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार अपराधियों को धर-दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य शूटर मिन्दु पासवान उर्फ छोटा छत्री, बाइक चालक राहुल मुण्डा उर्फ मिरिंडा, रेकी करने वाला मनोज माली और हथियार सप्लाई करने वाला अजय यादव शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 7.65 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां, वारदात में इस्तेमाल की गई लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक, नकद रुपये, पांच मोबाइल फोन और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए है.

    वर्चस्व कायम करने बना रहे खौफ का माहौल

    पूछताछ में यह भी सामने आया कि कोयला माफिया लंबे समय से इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए खौफ का माहौल बना रहा था। लेवी वसूली के लिए अपराधियों को हर महीने मोटी रकम दी जाती थी। वारदात के दौरान पकड़े न जाने के लिए अपराधियों को खास मोबाइल ऐप से निर्देश दिए गए थे, ताकि पुलिस उनकी कॉल या लोकेशन ट्रैक न कर सके. मुख्य साजिशकर्ता अजय यादव पहले से कई संगीन मामलों में वांछित था और इस घटना के पीछे भी उसकी अहम भूमिका रही.

    कोयला माफिया गिरोह को लगा तगड़ा झटका

    डीआईजी ने कहा कि SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कोयला माफिया गिरोह को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में संगठित अपराध के बढ़ते दायरे को भी उजागर कर दिया है. पुलिस अब इस हत्या में शामिल अन्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए अभियान चला रही है. हजारीबाग और आसपास के कोयला क्षेत्रों में जिस तरह से अपराधी अपना नेटवर्क फैला रहे हैं, वह न केवल सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती है, बल्कि उद्योगों और आम लोगों के लिए भी खतरे की घंटी है.

    Also Read : युवक ने एक ही दिन में कर ली दो शादियां, प्रेमिका ने खोला सच

    Also Read : रांची में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख का माल जब्त

    Also Read : मंईयां सम्मान को लेकर सड़क पर उतरी बोकारो की महिलाएं

    Also Read : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने LIC एजेंट के घर पर बम से किया हमला

    Also Read : टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए RBI का बड़ा फैसला, 31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

    Aman Sahu Chatra closed case Coal Mining Area Criminals DGM Kumar Gaurav fear Hazaribagh Hazaribagh DIG Hazaribagh Police Journalists Murder case NTPC press conference Sanjeev Kumar success Terror अपराधी अमन साहू एनटीपीसी कोयला खनन क्षेत्र खौफ चतरा डीजीएम कुमार गौरव दहशत पत्रकार प्रेसवार्ता बंद केस संजीव कुमार सफलता हजारीबाग हजारीबाग डीआईजी हजारीबाग पुलिस हत्याकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिछड़ा वर्ग का हक छीनकर मुस्लिम समाज को आरक्षण दे रही कांग्रेस : बाबूलाल मरांडी
    Next Article पुलिस मुख्यालय में ट्रेनी IAS अधिकारियों का स्वागत, कार्यप्रणाली पर चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    Latest Posts

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.