Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking News : भारी हंगामे के बीच सीएम सोरेन ने रखा विश्वास मत, कुर्सी पर संकट के बीच दिखाएंगे ताकत
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking News : भारी हंगामे के बीच सीएम सोरेन ने रखा विश्वास मत, कुर्सी पर संकट के बीच दिखाएंगे ताकत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी पर मंडराते संकट के बीच आज राज्य विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर दिया। विपक्षी भाजपा सदस्यों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। हालांकि, सोरेन की तकदीर का फैसला राज्यपाल रमेश बैस को करना है। उन्होंने अब तक सोरेन को अयोग्य करार देने के बारे में चुनाव आयोग की सिफारिश पर कोई फैसला नहीं किया है।

    विश्वास मत प्रस्ताव को बहस के बाद आज ही पारित किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा एक दिनी विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के लिए महागठबंधन सरकार के समर्थक 29 विधायकों को छह दिन बाद रविवार को रायपुर से रांची लाया गया। माना जा रहा है कि सीएम सोरेन विधानसभा में बहुमत परीक्षण या विश्वास मत साबित करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन इससे उनकी कुर्सी पर मंडराता संकट या विधायकी से अयोग्य करार दिए जाने की आशंका दूर नहीं होगी। राज्य में जारी सियासी संकट के चलते सर्किट हाउस व विधानसभा के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    विश्वास मत की कार्रवाई में राज्य के तीन कांग्रेस विधायक शामिल नहीं हो सकेंगे, क्योंकि वे कैश कांड में फंसे हैं। ये विधायक हैं, डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप। उन्हें हाईकोर्ट ने कोलकाता छोड़ने की इजाजत नहीं दी है।

    विधानसभा की दलीय स्थिति
    कुल सीटें 81
    बहुमत 42
    झामुमो 30
    कांग्रेस 15
    अन्य 3
    भाजपा 26
    आजसू 2
    निर्दलीय 2

    सीएम सोरेन को बहुमत की दृष्टि से कोई खतरा नहीं है। उन्हें अपनी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 15 (कैश कांड में लिप्त तीन विधायकों को छोड़कर), राजद, भाकपा माले तथा एनसीपी के एक-एक विधायक का समर्थन प्राप्त है। इस तरह सोरेन के पास 48 विधायकों का भरपूर समर्थन है।

    दरअसल, भाजपा ने राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी कि सीएम सोरेन व उनके परिवार ने एक खदान की लीज हासिल करने के लिए पद का दुरुपयोग किया है, इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया जाए। इस शिकायत को जांच के लिए राज्यपाल ने चुनाव आयोग को भेजा था। चुनाव आयोग ने इस पर सीएम सोरेन को नोटिस जारी कर उनका और शिकायतकर्ता भाजपा का पक्ष सुनने के बाद अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेज दी है।

    चुनाव आयोग ने राज्यपाल से क्या सिफारिश की है, यह अब तक औपचारिक रूप से सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि उसने सोरेन के खिलाफ शिकायत को सही पाया है और उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की सिफारिश की है। इसके बाद से झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सत्तापक्ष यानी महागठबंधन व विरोधी भाजपा ने भी अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में BJP विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही किया हंगामा
    Next Article आचार्य प्रणव मिश्रा हुए सम्मानित, मिला मग विभूति सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.