Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking : JSSC ने हंगामे के बीच तीन सदस्यीय कमिटी का किया गठन, सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में होगी जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : JSSC ने हंगामे के बीच तीन सदस्यीय कमिटी का किया गठन, सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में होगी जांच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेएसएससी ने हंगामे के बीच तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर दिया है. बताया जा रहा है की सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनी 3 सदस्यीय कमेटी परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी की शिकायतों की जांच करेगी. कमेटी की अध्यक्षता सुधीर कुमार गुप्ता करेंगे. कमेटी में दो सदस्य बनाए गए हैं. आयोग की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप-सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक की अफवाहों के बीच पिछले दिनों जेएसएससी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस किया था. जिसमें उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में कुल 6,39,100 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे और इसे राज्यभर के 823 परीक्षा केंद्रों पर 10,917 कक्षों में आयोजित किया गया. उन्होंने कहा कि पहले की परीक्षाओं में आई समस्याओं के मद्देनजर आयोग ने एसओपी को संशोधित किया. परीक्षा के लिए 12 प्रश्न पत्रों का गुच्छा तैयार कर उन्हें एनवेलप में सील किया गया था. जिन्हें मेटल लॉक के जरिए सुरक्षित रखा गया. इसके अलावा, स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और दंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी.

    स्ट्रॉन्ग रुम में थी उच्च स्तरीय सुरक्षा
    परीक्षा के दिन स्ट्रॉन्ग रुम को एक साथ खोला गया, जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. चाबियां भी सील अवस्था में थीं. मेटल लॉक परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले खोले गए. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की गई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रश्न पत्रों में डिजिटल कोडिंग की गई थी, जिससे यह ट्रैक किया जा सकेगा कि कौन से छात्र किस केंद्र से परीक्षा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने ओएमआर और बुकलेट नंबरों में अंतर की शिकायत की है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई. ऐसे में मिलान की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने प्रश्न पत्रों को सील न किए जाने की बात को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि 20 लाख प्रश्न पत्र बनाए गए थे और इसमें कहीं भी सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी.

    अरविंद कुमार लाल आयोग गठन जांच जेएसएससी तीन सदस्यीय जांच कमेटी परीक्षा गड़बड़ी मधुमिता कुमारी शिकायतें सुधीर कुमार गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दायर की, लालू यादव को बताया मास्टर माइंड
    Next Article नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताए गए ड्रग्स के साइड इफेक्ट   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    Latest Posts

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.