Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 2:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : कमल भूषण ह’त्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : कमल भूषण ह’त्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2025Updated:September 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमल भूषण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में दोषी पाए गए आरोपियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई गई है। अदालत के इस फैसले को पीड़ित पक्ष ने न्याय की जीत बताया है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद ये सजा सुनाई गई। एजेसी-3 आनंद प्रकाश के न्यायालय में फैसला सुनाया गया है।

    बता दें कि इस मामले में राहुल कुजूर, डबलू कुजूर, काविस अदनान को बीते 19 सितंबर को दोषी करार दिया गया था। सजा की बिंदु पर आज यानी 22 सितंबर को फैसला सुनाया गया है। इस मामले में सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया। जबकि इस केस में सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को भी बरी कर दिया गया

    30 मई 2022 को हुई थी कमल भूषण की नृशंस हत्या

    रांची के मधुकम निवासी बिल्डर कमल भूषण की 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने रातू रोड मुख्य मार्ग पर गैलेक्सिया मॉल के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर के नजदीक खड़ी कार में बैठे कमल भूषण पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। बताया गया कि कार की पिछली सीट पर बैठे कमल भूषण को दोनों ओर से घेरकर दो हमलावरों ने फायरिंग की थी।

    बेटी का प्रेम विवाह बनी मौत का कारण

    कमल भूषण अपनी इकलौती बेटी यामिनी की शादी किसी आईएएस अधिकारी से करना चाहते थे। इसके लिए वे लड़के की तलाश में भी थे। लेकिन मई 2021 में यामिनी ने राहुल कुजूर नामक युवक से मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। पिता ने हर संभव प्रयास कर बेटी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इस विवाद ने दोनों परिवारों के बीच गहरी दुश्मनी को जन्म दिया। और फिर दिनदहाड़े कमल भूषण की सड़क पर ही हत्या कर दी गई।

    ताबड़तोड़ फायरिंग से मौत

    हत्या के वक्त कार में ड्राइवर बबलू और सहयोगी विनोद भी मौजूद थे। तभी दो युवक पहुंचे और लगातार गोलियां दाग दीं। कमल भूषण को चार गोलियां लगीं – दो हाथ में, एक छाती में और एक सीधे सिर में। हमलावर वारदात के बाद देवी मंडल रोड की ओर भाग निकले, जहां उनके साथी पहले से मौजूद थे।

    स्कूटी छीनकर भागे थे आरोपी

    भागते समय अपराधियों ने राशन दुकानदार नीरज सिंह से हथियार के बल पर स्कूटी छीन ली और तेजी से फरार हो गए थे। बाद में चौधरी नर्सिंग होम के पास स्कूटी छोड़कर पैदल ही हेसल-चटकपुर की ओर निकल गए थे।

    बेटे ने लगाया था बहनोई पर आरोप

    हत्या की सूचना मिलते ही परिवारजन रिम्स पहुंचे। इस दौरान कमल भूषण के बेटे पवन आर्या ने खुलासा किया कि उसके पिता के ड्राइवर ने बताया – हत्या में उसके बहनोई राहुल कुजूर का हाथ है।

    छोटू कुजूर ने ली थी जिम्मेदारी

    वारदात के बाद कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। छोटू, राहुल के पिता डब्लू कुजूर का भाई है। उसका आरोप था कि कमल भूषण ने पुलिस की मदद से उसके परिवार को परेशान किया था। उसने भूषण के बिजनेस पार्टनर को भी सबक सिखाने की धमकी दी थी। कमल भूषण की बेटी यामिनी के अपहरण और विवाह प्रकरण के बाद से ही दोनों परिवारों में तनाव गहराता चला गया। राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर और छोटू कुजूर ने बार-बार भूषण परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी थीं।

    एक साल बाद अकाउंटेंट की भी हत्या

    कमल भूषण की हत्या के करीब एक साल बाद अपराधियों ने उनके एकाउंटेंट संजय कुमार सिंह को भी गोली मार दी थी। जमीन और कारोबार का हिसाब रखने वाले संजय पर पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन गोलियां लगी थी – सिर, छाती और जबड़े पर। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।

    Also Read : Alert : चाईबासा DC का बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी 

    Also Read : अलार्म क्लॉक की तेज आवाज बढ़ा सकती है दिल की बीमारियों का खतरा… जानें कैसे

    Also Read : फिलीपींस में सुपर तूफान रागासा का कहर, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

    Also Read : फिलीपींस में सुपर तूफान रागासा का कहर, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

    अदालत का फैसला अपराध अपराध न्याय आजीवन कारावास उम्रकैद कमल भूषण हत्याकांड कानून व्यवस्था झारखंड खबर दोषियों को सजा न्याय न्याय व्यवस्था पुलिस जांच ब्रेकिंग न्यूज भारतीय न्यायालय हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAlert : चाईबासा DC का बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    Next Article POK अपने आप हमारा होगा : राजनाथ सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.