Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया अध्यक्ष मिल गया है. अजय नाथ शाहदेव को JSCA का नया अध्यक्ष चुना गया है. JSCA के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है. अध्यक्ष नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं. अजय नाथ शाहदेव ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराया.
इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है :
- सचिव : सौरभ तिवारी
- उपाध्यक्ष : संजय पाण्डेय
- संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम
- कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है. इससे प्रशासनिक स्तर पर खेल भावना और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझने की संभावना बढ़ी है.
Also Read : MPSC में आवेदन करने की लास्ट डेट कल
Also Read : परेश रावल ने ‘Hera Pheri 3’ से लिया अलग होने का फैसला, अफवाहों को किया खारिज
Also Read : गौरव गोगोई पर CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप – बोले, ‘ISI के न्योते पर पाकिस्तान गए थे कांग्रेस सांसद’
Also Read : पति के मौत का बदला लेने रची हत्या की साजिश, 3 लाख में हुआ था सौदा
Also Read : JSCA चुनाव : अजय नाथ शाहदेव ग्रुप सभी बूथों पर आगे
Also Read : चार धाम यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल