Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 11:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में चल रहे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के जरिये धमकी भरा संदेश भेजा, जिसमें पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

    हर कोने की ली गई तलाशी

    पुलिस और बीडीएस टीम ने पासपोर्ट ऑफिस के अंदर और आसपास के पूरे इलाके की बारीकी से जांच की। मॉल परिसर के अलग-अलग हिस्सों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। हालांकि कई घंटों तक चली जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखी गई है।

    ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

    पुलिस अब उस ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है, जिसके जरिए धमकी दी गई थी। साइबर टीम की मदद से मेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

    पिछले सप्ताह सिविल कोर्ट को भी मिली थी धमकी

    मालूम हो कि इससे पहले पिछले सप्ताह भी रांची में इसी तरह की धमकी सामने आई थी। उस समय रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही थी। उस घटना के बाद भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया था और कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। हालांकि वहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लगातार मिल रही धमकियों के बाद रांची में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

    Also Read : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौ’त

    Bomb threat to Ranchi passport office search operation underway रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सर्च ऑपरेशन जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस की ताकत बढ़ी, सभी जिलों में बांटे गए 1477 नए वाहन
    Next Article बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, जनजातीय संस्कृति और AI के संगम पर चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

     धनबाद होकर 25 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

    April 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    लोकतंत्र का महापर्व: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान ने रचे नए कीर्तिमान

    April 24, 2026
    गढ़वा

    ऑफिस से गायब मिले अधिकारी, गढ़वा डीसी ने मांगा जवाब

    April 24, 2026
    Latest Posts

     धनबाद होकर 25 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

    April 24, 2026

    लोकतंत्र का महापर्व: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान ने रचे नए कीर्तिमान

    April 24, 2026

    ऑफिस से गायब मिले अधिकारी, गढ़वा डीसी ने मांगा जवाब

    April 24, 2026

    बंगाल चुनाव : पहले चरण में 92% रिकॉर्ड मतदान, अमित शाह बोले- ये भ्रष्टाचार के अंत की शुरुआत

    April 24, 2026

    राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस : पंचायतों में युवाओं की एंट्री से बदली गांवों की तस्वीर

    April 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.