Ranchi/Bokaro : बोकारो जिले में अलग-अलग वर्ग से रंगदारी मांगने वाले गिरोह राहुल दुबे का सक्रिय सदस्य प्रिंस गुप्ता को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगी है। यह घटना अहले सुबह करीब 4 बजे की है। अपराधी प्रिंस गुप्ता को पैर में गोली लगी है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मालूम हो कि बोकारो पुलिस ने राहुल दुबे और प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसमें 2 अपराधी ऐसे है, जो प्रिंस खान और राहुल दुबे गिरोह दोनो से मिला है। वहीं, अन्य 5 अपराधी राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा है। इस मामले में बोकारो एसपी जल्द प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को देंगे।
हथियार रिकवरी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस की गिरफ्त में प्रिंस गुप्ता पूछताछ के बाद हथियार रिकवरी के लिए जंगल की ओर ले जा रहा था। जंगल से हथियार बरामद करवाने के बाद उसने मौका देखकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई है। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी और जमीन पर गिर गया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also Read : हजारीबाग में 13 साल के बच्ची की ह’त्या का खुलासा : भगतिनी के कहने पर सगी मां ने चढ़ा दी बलि, तीन गिरफ्तार


